न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: फिल्म ‘हनुमान अंश’ को झारखंड में टैक्स फ्री करने की मांग को लेकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा कि हनुमान जी के आदर्शों और महान संत एवं हनुमान भक्त नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित यह फिल्म सत्य, साहस, सेवा, त्याग और धर्मनिष्ठा जैसे सनातन मूल्यों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है. मंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों से नई पीढ़ी को जोड़ने वाली ऐसी सकारात्मक एवं प्रेरणादायी फिल्मों को प्रोत्साहित करना समय की आवश्यकता है.
मंत्री ने पत्र में बताया कि फिल्म ‘हनुमान अंश’ बीसवीं सदी के एक महान और प्रसिद्ध भारतीय संत पूजनीय नीम करोली बाबा जे जीवन पर आधारित है, जिन्हें उनके भक्त "हनुमान जी का अवतार" मानते हैं. नीम करोली बाबा के प्रति झारखंड की जनता की भी श्रद्धा है. आये दिन झारखंड के बहुत से श्रद्धालु बाबा नीम करोली के दर्शन के लिए कैंची धाम आश्रम जाते हैं.
इसे भी पढ़ें: बाबूलाल मरांडी ने जेएमएम द्वारा JPSC JSSC परीक्षा में हर गड़बड़ी में बिहार कनेक्शन कहने पर दिखाया आईना