न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने आज नई दिल्ली में कांग्रेस के संगठन प्रभारी के.सी. वेणुगोपाल से मुलाकात कर झारखंड के विभाग एवं संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत रिपोर्ट सौंपी.
इस दौरान डॉ अंसारी ने झारखंड में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों, स्वास्थ्य व्यवस्था में हो रहे सकारात्मक बदलावों और जनहित में लागू की जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. साथ ही SIR के कारण आम लोगों में बढ़ती चिंता, परेशानी और आक्रोश से भी उन्हें अवगत कराया.
इरफ़ान अंसारी ने इसके अलावा MMDR से जुड़े विषयों, जिलों में संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों और जमीनी स्तर पर संगठन की गतिविधियों की भी विस्तार से जानकारी साझा की. उन्होंने कहा कि वेणुगोपाल जी ने सभी विषयों पर गंभीरता से जानकारी ली और आवश्यक मार्गदर्शन दिया. इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मंजूर अंसारी भी मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें- चैंबर चुनाव: अग्रसेन भवन में टीम तुलसी पटेल का परिचय सम्मेलन, पूर्व अध्यक्षों ने समर्थन की अपील की