न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: डॉ सीमा सिंह को बीजेपी झारखंड महिला मोर्चा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. इस मौके पर डॉ सीमा सिंह ने कहा कि आलाकामान ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करूंगी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगी. साथ ही महिलाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा प्रयासरत रहूंगी. उन्होंने इसके लिए केंद्र और राज्य की शीर्ष नेतृत्व को ह्रदय से आभार दिया.
इसे भी पढ़ें: झारखंड चेंबर में जोरदार हंगामा, सीढ़ी पर बहस करते दिखे सदस्य