कंज्यूमर मीट

DVC की कंज्यूमर मीट में कंज्यूमर्स की समस्याओं से अवगत होकर त्वरित निवारण के सुझाए गए उपाय

बिजली की दरों में बढ़ोतरी से उद्योगों पर पड़ रहे प्रभाव पर भी हुई चर्चा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
DVC की कंज्यूमर मीट में कंज्यूमर्स की समस्याओं से अवगत होकर त्वरित निवारण के सुझाए गए उपाय

न्यूज11  भारत

गिरिडीह/डेस्क: दामोदर वैली कॉरपोरेशन यानी DVC की और से कंज्यूमर मीट का आयोजन गिरिडीह में किया गया. इस बैठक में डीवीसी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सिस्टम के डीके सिंह , एसए नायर डालसा , एस श्रीवास्तव समेत सभी वरीय अधिकारी व औद्योगिक क्षेत्र से सलूजा गोल्ड के अमरजीत सिंह सलूजा ,शिवम आयरन एंड स्टील से प्रमोद अग्रवाल समेत कई व्यवसाई यहां मौजूद रहे .बैठक के दौरान कंज्यूमर्स की समस्याओं का त्वरित निवारण करना और उन्हें बेहतर प्लेटफॉर्म मुहैया करवाना है इसके लिए CGRF के सभी मेंबर्स और चेयरमैन  चेयरपर्सन यहां मौजूद है जो लोगों की परेशानियों से खुद अवगत हुए. वही बताया गया कि इस फॉर्म का इस्तेमाल कर कंज्यूमर अपनी परेशानी को उचित प्लेटफॉर्म पर रख सकते है.

वही बैठक के दौरान सलूजा स्टील के अमरजीत सिंह सलूजा ने कहा कि गिरिडीह जैसे जिले में लौह उद्योग से कई लोग जुड़े हैं डीवीसी से आग्रह किया गया है कि बिजली के दर में कमी लाए जाये वरना यहां व्यापार का संचालन करना कठिन होता जा रहा है उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से भी हम मांग करेंगे कि अन्य राज्यों के तर्ज पर सब्सिडी दी जाय. वही व्यवसाई प्रमोद अग्रवाल ने कहा कि बिजली के दरों में बढ़ोतरी से 4 रुपए 20 पैसा से बढ़ाकर 6 रुपए कर दिया गया है जिससे इकनॉमी पर प्रभाव पड़ेगा इससे हजारों रोजगार जुड़े हुए है डीवीसी को बिजली दर पर विचार करना चाहिए. वहीं इस मामले पर डीवीसी के डीके सिंह ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कंज्यूमर को जागरूक करना और एमपावर करना हमारा उद्देश्य है कंज्यूमर को CGRF एक प्लेटफॉर्म की जानकारी दी गई है जिसमें इनके शिकायत और उसका निवारण त्वरित किया जाता है .बैठक के दौरान डीवीसी के के हजारिका , योगेन्द्र प्रसाद , आरएस शर्मा, शैलेश गुप्ता, पीसी बड़ाइक ,कविता कौशिक, शशिभूषण समेत कई लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: 19 साल से फरार टीपीसी एरिया कमांडर समेत दो को हजारीबाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

प्रारंभिक जांच किसी भी हाल में 3 महीने में पूरी होनी चाहिए: हाई कोर्ट 

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

सांसद बिद्युत बरण महतो ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

विधायक आलोक चौरसिया ने राज्यपाल संतोष गंगवार को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने और CBI जांच की मांग की

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके के मामले को लेकर लोहरदगा में एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसियों की गतिविधि देखने को मिली.

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बुलाई बैठक, केशव महतो कमलेश करेंगे अध्यक्षता 

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बुलाई बैठक, केशव महतो कमलेश करेंगे अध्यक्षता 

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बैठक बुलाई है. कांग्रेस भवन में दिन के साढ़े 11 बजे से यह बैठक होगी.