प्रेम कुमार सिंह/न्यूज़11 भारत
गुमला/डेस्क: जिले के भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव टंगरा टोली में अहले सुबह 5 बजे एक जंगली हाथी ने गांव के एक वृद्ध को कुचल कर मार डाला. मृतक की पहचान 60 वर्षीय शनि उरांव के रूप में हुई है.
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनि उरांव आज अहले सुबह शौच के लिए घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों की ओर गए थे. इसी दौरान हाथी ने उन्हें कुचल दिया, जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई. सूचना मिलने पर भरनो मारासिली पंचायत के मुखिया सुकेश उरांव सहित थाना की पुलिस और वन विभाग बसिया के वनपाल सहित टीम पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुटी है.
इसे भी पढ़ें: पलामू: मोहम्मदगंज स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत