न्यूज़11 भारत
लातेहार/डेस्क: बालूमाथ कोमर कुसी टोला में विफा उरांव के घर के पास एक जंगली हाथी की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार कल रविवार की देर रात 15-16 हाथियों का झुंड कोमर ग्राम के कुसी टोला में भोजन की तलाश में आए थे.
इधर किसान ने बिजली की नंगी तारों का जाल बिछाया था, जिसकी चपेट में आने से एक हाथी की मौके पर ही मौत हो गई. अन्य हाथियों के भी घायल होने की संभावना जताई जा रही है.
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की. रेंजर नंदकुमार महतो ने बताया कि मृत हाथी का पोस्टमार्ट होने के बाद ही हाथी की मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा.
इसे भी पढ़ें: रांची में बाइक चोरी करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 7 शातिर अपराधी गिरफ्तार