जाम खत्म

डुमरी विधायक जयराम महतो की पहल पर मृतक युवक के परिजनों को मिला 4 लाख 15 हजार रुपए मुआवजा, जाम खत्म

ट्रैक्टर के चपेट मे आने से पेक नारायणपुर थाना क्षेत्र में हुई थी युवक की मौत, 30 घंटे चली सड़क जाम

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
डुमरी विधायक जयराम महतो की पहल पर मृतक युवक के परिजनों को मिला 4 लाख 15 हजार रुपए मुआवजा, जाम खत्म

राजेश कुमार/न्यूज 11 भारत

बोकारो थर्मल/डेस्क: बेरमो पेक नारायणपुर थाना क्षेत्र ऊपरघाट के धोवईया गांव समीप मुख्य सड़क में तेज गति ट्रैक्टर के चपेट में आ जाने से 23 वर्षीय बाइक चालक श्याम लाल हेमरम की मौत हो गई थी. घटना से आक्रोशित लोगो ने मुंवाबजे की मांग को लेकर धोवईया पेक मुख्य सड़क जाम कर दिया था. वही घटना की सूचना  मिलने के बाद मौके पर पहुंचे डुमरी विधायक जयराम महतो के पहल पर ट्रैक्टर मालिक एवं परिजनों के बीच पुलिस एवं प्रशासन की उपस्थिति में वार्ता हुई जिसमें मृतक के परिजन को 4 लाख 15 हजार रुपए मुवाबजा देने पर सहमति बनी. जिसके बाद प्रशासन की उपस्थिति में डुमरी विधायक जयराम महतो ने अपनी ओर से 25 हजार की चेक सहायता के रूप में आश्रित को दिया.इसके बाद पेक नारायणपुर थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने अपने ओर से 50 हजार रुपए सहायता देने की बाद कही वही नावाडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी ने 20 हजार रुपए सहायता दिया. मुवावजा राशि का निर्णय होने के बाद ग्रामीण माने एवं शव के साथ किए गए सड़क जाम आंदोलन को लगभग 30 घंटी के बाद डुमरी विधायक के पहल पर समाप्त किया. मृतक युवक शादी शुदा था. उसके एक वर्ष का पुत्र भी है.

इस अवसर पर नावाडीह बीडीओ सहित बेरमो एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह, बेरमो सर्किल इंस्पेक्टर अरविंद कुमार,बोकारो थर्मल थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव, गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल कुमार महतो, आईल थाना श्यामल कुमार मंडल, नावाडीह थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी सहित पेंक नारायणपुर थाना प्रभारी नितीश कुमार सहित कई थाना के पुलिस अधिकारी  व जवान शामिल थे.

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति की सदस्या डॉ आशा लकड़ा ने दूसरे दिन भी यूसिल जनजातीय कर्मचारी संघ की सुनी समस्याएं

संबंधित सामग्री

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

प्रारंभिक जांच किसी भी हाल में 3 महीने में पूरी होनी चाहिए: हाई कोर्ट 

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

सांसद बिद्युत बरण महतो ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

विधायक आलोक चौरसिया ने राज्यपाल संतोष गंगवार को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने और CBI जांच की मांग की

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके के मामले को लेकर लोहरदगा में एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसियों की गतिविधि देखने को मिली.

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बुलाई बैठक, केशव महतो कमलेश करेंगे अध्यक्षता 

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बुलाई बैठक, केशव महतो कमलेश करेंगे अध्यक्षता 

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बैठक बुलाई है. कांग्रेस भवन में दिन के साढ़े 11 बजे से यह बैठक होगी.