हाथियों का झुण्ड

बोकारो: गोमिया के पांच गांवों में घूम रहा 37 हाथियों का झुण्ड, ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील 

सबसे बड़ी समस्या और खतरे की बात है कि हाथियों का झुंड हर घंटे में लोकेशन बदलता है. 

By : Dipali Kumari
बोकारो: गोमिया के पांच गांवों में घूम रहा 37 हाथियों का झुण्ड, ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील 

न्यूज़11 भारत 
बोकारो/डेस्क: 
बोकारो जिले में बीते कुछ सालों से मानव-हाथी संघर्ष लगातार बढ़ा है. गोमिया प्रखंड क़े तिरला, जगेश्वर, कण्डेर, दरहाबेड़ा और बड़की पुन्नू ये सभी इसी कॉरिडोर में आते हैं, जहाँ अक्सर हाथियों का झुंड विचरण करता है. 

गोमिया वन क्षेत्र में जंगली हाथियों का दल वर्तमान में सक्रिय है. स्थानीय सूत्र औऱ वन विभाग नें बताया की तिरला में 15 हाथियों का बड़ा झुंड,जगेश्वर में 13, कण्डेर में 06 और दरहाबेडा में 02 हाथियों का झुंड है. इसके अलावा बड़की पुन्नू में 01 हाथी अकेला  झुंड से बिछड़ा घूम रहा है. सबसे बड़ी समस्या और खतरे की बात है कि हाथियों का झुंड हर घंटे में लोकेशन बदलता है. 

वन विभाग आईएफएस अधिकारी संदीप सिंडे ने ग्रामीणों से अपील की है कि जंगल से दूरी बनाये और शाम 5 बजे के बाद व सुबह 6 बजे से पहले जंगल, सुनसान रास्ते, रेलवे लाइन किनारे बिल्कुल न जाएं. इसके अलावा महुआ, हड़िया, या अनाज खुला न रखें. इसकी गंध से हाथी सीधे घर तोड़कर घुस जाते हैं. फरवरी में बड़की पुन्नू में इसी कारण 3 लोगों की मौत हुई थी.
साथ ही घर के बाहर बल्ब जलता रखें. अगर हाथी दिखे तो ढोल, थाली या पटाखे की आवाज से दूर से ही भगाएं. हाथी के आसपास भीड़ या सेल्फी लेने बिल्कुल न जाएँ.

इसे भी पढ़ें: डॉ सीमा सिंह बनी BJP झारखंड महिला मोर्चा की नई प्रदेश अध्यक्ष

संबंधित सामग्री

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

प्रारंभिक जांच किसी भी हाल में 3 महीने में पूरी होनी चाहिए: हाई कोर्ट 

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

सांसद बिद्युत बरण महतो ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

विधायक आलोक चौरसिया ने राज्यपाल संतोष गंगवार को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने और CBI जांच की मांग की

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके के मामले को लेकर लोहरदगा में एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसियों की गतिविधि देखने को मिली.

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बुलाई बैठक, केशव महतो कमलेश करेंगे अध्यक्षता 

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बुलाई बैठक, केशव महतो कमलेश करेंगे अध्यक्षता 

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बैठक बुलाई है. कांग्रेस भवन में दिन के साढ़े 11 बजे से यह बैठक होगी.