न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: बड़गाईं अंचल के 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में सीएम हेमंत सोरेन की क्रिमिनल रिवीजन याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में दाखिल IA पर बहस हुई. सीएम हेमंत की ओर से वरीय अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा ने पक्ष रखा. वहीं, ED की ओर से वरीय अधिवक्ता अमित कुमार दास और सौरभ कुमार ने पक्ष रखा. दोनों पक्षों को सुनने के बाद हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा. पिछली सुनवाई में मामले में दाखिल IA पर जवाब देने के लिए ED को समय मिला था. याचिका पर सुनवाई पूरी होने तक PMLA कोर्ट के चार्ज फ्रेम पर स्टे की मांग की गयी है. डिस्चार्ज पिटीशन खारिज होने के बाद सीएम हेमंत हाई कोर्ट पहुंचे हैं. PMLA की विशेष कोर्ट के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी है. बता दें कि PMLA कोर्ट ने डिस्चार्ज पिटीशन खारिज की थी.
CM हेमंत सोरेन की क्रिमिनल रिवीजन याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई, मामले में दाखिल IA पर हुई बहस, फैसला सुरक्षित
बड़गाईं अंचल के 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में सीएम हेमंत सोरेन की क्रिमिनल रिवीजन याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई.
संबंधित सामग्री
ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई
प्रारंभिक जांच किसी भी हाल में 3 महीने में पूरी होनी चाहिए: हाई कोर्ट
मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम
सांसद बिद्युत बरण महतो ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस
नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल
विधायक आलोक चौरसिया ने राज्यपाल संतोष गंगवार को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने और CBI जांच की मांग की
बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति
बिहार के नवादा में रजौली थाना क्षेत्र से हुए अपहरण कांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है।
रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी
रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके के मामले को लेकर लोहरदगा में एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसियों की गतिविधि देखने को मिली.