न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: JSSC CGL भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय तिवारी की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान सीआईडी ने दोनों की याचिका पर केस डायरी दाखिल की और बहस के लिए सीआईडी के लोक अभियोजक ने कोर्ट से समय की मांगकी. अब दोनों की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई. होगी.
दोनो आरोपियों ने 28 अगस्त को याचिका दाखिल कर कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है. जांच एजेंसी सीआईडी ने दोनों को प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर की पूछताछ की है. 18 अगस्त को सीआईडी ने सुषमा कुमारी और अक्षय तिवारी को गिरफ्तार किया था. अभय तिवारी गोड्डा जिला में खाद आपूर्ति विभाग में पदस्थापित था. वह परीक्षा का संचालन कर चुकी TDPL एजेंसी का मार्केटिंग मैनेजर था. TDPL में रहते जेपीएससी और JSSC की कई परीक्षा अभय तिवारी पास कर चुकी है. अभय तिवारी ने अपनी पत्नी और भाई समेत परिजनों की फर्जीवाड़ा कर नियुक्ति कराई थी. मामले में अब तक कई सफल अभ्यर्थियों की भी गिरफ्तारी हो चुकी है.
यह भी पढ़ें: चौपारण के सिरमा गांव में दर्दनाक हादसा, बुलेट की चपेट में आने से 3 साल की बच्ची की मौत