शुभारम्भ

पलामू में टाउन महिला थाना के नए भवन का उद्घाटन, पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने किया शुभारंभ

नवनिर्मित भवन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित मामलों का त्वरित व संवेदनशील निष्पादन करना है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पलामू में टाउन महिला थाना के नए भवन का उद्घाटन, पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने किया शुभारंभ

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:   महिला सुरक्षा और उनके अधिकारों के संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए पलामू पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी द्वारा टाउन थाना परिसर में नवनिर्मित "टाउन महिला थाना" के नए भवन का विधिवत उद्घाटन किया गया.

इस अवसर पर सदर एसडीपीओ राजेश यादव, प्रभारी सार्जेंट मेजर सुरेश राम, टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार, महिला थाना प्रभारी सुश्री पार्वती कुमारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई

नवनिर्मित भवन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित मामलों का त्वरित व संवेदनशील निष्पादन करना है. इसके साथ ही पीड़ित महिलाओं को एक सुरक्षित और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा.

आधुनिक सुविधाएं

नए थाना भवन में आम नागरिकों और पीड़ित महिलाओं के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे फरियादियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो.

प्रभावी पुलिसिंग व्यवस्था

महिला संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए बेहतर आधारभूत संरचना मिलने से पुलिसिंग व्यवस्था अधिक प्रभावी और संवेदनशील बनेगी. इससे महिलाएं अपनी समस्याएं बिना किसी झिझक के सुरक्षित माहौल में रख सकेंगी.
पलामू पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और जिले में बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है.

यह भी पढ़ें: 25 अगस्त से राज्यभर में शुरू होगा ‘होम टू रोल वेरिफिकेशन’ कार्यक्रम - के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

संबंधित सामग्री

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

प्रारंभिक जांच किसी भी हाल में 3 महीने में पूरी होनी चाहिए: हाई कोर्ट 

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

सांसद बिद्युत बरण महतो ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

विधायक आलोक चौरसिया ने राज्यपाल संतोष गंगवार को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने और CBI जांच की मांग की

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके के मामले को लेकर लोहरदगा में एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसियों की गतिविधि देखने को मिली.

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बुलाई बैठक, केशव महतो कमलेश करेंगे अध्यक्षता 

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बुलाई बैठक, केशव महतो कमलेश करेंगे अध्यक्षता 

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बैठक बुलाई है. कांग्रेस भवन में दिन के साढ़े 11 बजे से यह बैठक होगी.