कांग्रेस का राजभवन घेराव

कांग्रेस के राजभवन घेराव एवं विरोध-प्रदर्शन को लेकर जामताड़ा जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए.

By : Ark Sahuliyar
कांग्रेस के राजभवन घेराव एवं विरोध-प्रदर्शन को लेकर जामताड़ा जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक

न्यूज़11 भारत 
जामताड़ा/डेस्क:
MMDR बिल के खिलाफ आगामी 7 सितंबर को रांची में प्रस्तावित कांग्रेस के राजभवन घेराव एवं विरोध-प्रदर्शन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए शनिवार को जामताड़ा जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से एक आपात बैठक आयोजित की गई. बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान रांची कूच, कार्यकर्ताओं की भागीदारी, वाहन व्यवस्था एवं प्रखंडवार संगठनात्मक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई.

बैठक को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि MMDR बिल झारखंड के लिए महज एक विधेयक नहीं, बल्कि राज्य के आर्थिक एवं संवैधानिक अधिकारों पर गंभीर चोट है. भाजपा जिस तरह झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा पर राज्य के अधिकार को कमजोर करने की कोशिश कर रही है, उसे कांग्रेस पार्टी और झारखंड की जनता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी.

उन्होंने कहा कि झारखंड देश के विकास में अपने खनिज संसाधनों के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान देता है, लेकिन जब राज्य को उसके संसाधनों का उचित आर्थिक लाभ देने की बात आती है, तो उसके अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश की जाती है. खनिज संपदा से मिलने वाली संभावित लगभग ₹15,000 करोड़ की वार्षिक राशि झारखंड के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. यह राशि राज्य की आर्थिक क्षमता को मजबूत करने के साथ-साथ सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और ग्रामीण विकास जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है.

“यह लड़ाई कांग्रेस की नहीं, पूरे झारखंड के हक की लड़ाई है”
डॉ. अंसारी ने कहा कि “यह सिर्फ कांग्रेस पार्टी की लड़ाई नहीं है, यह झारखंड के आदिवासी, मूलवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, किसान, मजदूर, युवा और हर गरीब परिवार के हक की लड़ाई है. झारखंड की धरती से निकलने वाले खनिज का लाभ झारखंड की जनता को मिलना चाहिए. इसी पैसे से सड़कें बनती हैं, अस्पताल मजबूत होते हैं, बच्चों की पढ़ाई होती है, रोजगार के अवसर पैदा होते हैं और गांवों में विकास पहुंचता है. झारखंड के अधिकारों और उसके हिस्से के संसाधनों से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा.”

उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की नीतियां लगातार झारखंड के अधिकारों और हितों को कमजोर करने वाली रही हैं. झारखंड की पहचान और अस्तित्व उसके जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा से जुड़ा है. राज्य के संसाधनों पर पहला अधिकार यहां की जनता का है और कांग्रेस पार्टी इस अधिकार की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी.

डॉ. अंसारी ने कहा कि यदि राज्य की आर्थिक क्षमता कमजोर होती है तो उसका सबसे प्रतिकूल प्रभाव गरीब एवं वंचित वर्ग पर पड़ेगा. इसका असर अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों, दवाइयों, मेडिकल मशीनों, डॉक्टरों की उपलब्धता, शिक्षा, सड़क और रोजगार जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं पर पड़ सकता है.

उन्होंने कहा कि झारखंड ने बहुत कुछ सहा है, लेकिन अपने अधिकारों से समझौता नहीं किया है. अब चुप बैठने का समय नहीं है. 7 सितंबर को रांची की धरती से झारखंड की जनता की आवाज बुलंद होगी. हम लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे और किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देंगे.”

जामताड़ा से निकलेगा कार्यकर्ताओं का बड़ा जत्था
स्वास्थ्य मंत्री ने जामताड़ा जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 7 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में रांची पहुंचें और राजभवन घेराव कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं. उन्होंने कहा कि जामताड़ा की धरती संघर्ष और जनअधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए जानी जाती है और इस बार भी जामताड़ा अपनी मजबूत भागीदारी दर्ज कराएगा.

बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी ने रांची जाने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या, प्रखंडवार भागीदारी, वाहन व्यवस्था, कार्यकर्ताओं के समन्वय एवं आंदोलन की तैयारियों की समीक्षा की. जिला कांग्रेस की ओर से कहा गया कि 7 सितंबर का राजभवन घेराव केवल विरोध-प्रदर्शन नहीं, बल्कि झारखंड के अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक संघर्ष का मजबूत संदेश होगा.

जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा पर झारखंड की जनता का हक है और इस हक की आवाज को दबाया नहीं जा सकता. कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर राज्य के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी.

बैठक में जामताड़ा जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष दीपिका बेसरा, कार्यकारी अध्यक्ष विजय दुबे, निशापति हांसदा, आस्था, बीरबल अंसारी, अभय पांडेय, इरशाद उल हक, आरसी मनोज मुर्मू, तपन दास, निरोधी सोरेन, जिमोली बास्की, कयूम अंसारी, तनवीर अंसारी, भागीरथ पंडित, गोलक दुरी, रविंद्र हेंब्रम, संजीत मुर्मू, नगर अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष राजा साहब, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज किशोर सिंह, प्रखंड अध्यक्ष मास्टर दाऊद साहब, कमरुद्दीन अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष हरि बास्की, मुबारक अंसारी, शफकत अंसारी, प्रकाश मंडल, मुस्तफा अंसारी, अरुण दास, रियाज रहमान, दानिश रहमान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

जिला कांग्रेस कमेटी ने आह्वान किया कि 7 सितंबर को रांची में होने वाला राजभवन घेराव झारखंड के अधिकारों, सम्मान और संसाधनों की रक्षा की आवाज को और बुलंद करेगा तथा यह आंदोलन राज्य के हित में एक निर्णायक जनसंघर्ष का संदेश देगा.
 

संबंधित सामग्री

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

प्रारंभिक जांच किसी भी हाल में 3 महीने में पूरी होनी चाहिए: हाई कोर्ट 

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

सांसद बिद्युत बरण महतो ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

विधायक आलोक चौरसिया ने राज्यपाल संतोष गंगवार को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने और CBI जांच की मांग की

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार के नवादा में रजौली थाना क्षेत्र से हुए अपहरण कांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। 

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके के मामले को लेकर लोहरदगा में एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसियों की गतिविधि देखने को मिली.