न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितता को लेकर आन्दोलनरत छात्रों के आज विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल जेएलकेएम नेता देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनके स्वास्थ्य पर डॉक्टर नजर रख रहे हैं. बता दें के देवेन्द्र महतो छात्रों के आन्दोलन के समर्थन में कई दिनों से भूख हड़ताल पर हैं.