धरना-प्रदर्शन

JPSC और JSSC विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में JLKM का एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

बड़ी संख्या में छात्र- युवा, पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
JPSC और JSSC  विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में JLKM का एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

मधु सुदन/ न्यूज11 भारत

सरायकेला/डेस्क: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में मंगलवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की ओर से सरायकेला- खरसावां जिला मुख्यालय परिसर में एकदिवसीय शांतिपूर्ण धरना- प्रदर्शन आयोजित किया गया. कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र- युवा, पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए.

धरना- प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने JPSC और JSSC की विभिन्न परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की मांग की. साथ ही राज्य सरकार से प्रतियोगी छात्रों के भविष्य की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की गई. कार्यक्रम का नेतृत्व JLKM के सरायकेला- खरसावां जिला अध्यक्ष दीपक महतो ने किया. वक्ताओं ने कहा कि राज्य के लाखों प्रतियोगी छात्र वर्षों से निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की उम्मीद कर रहे हैं. ऐसे में परीक्षा अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को दंडित किया जाना आवश्यक है.

धरना के दौरान वक्ताओं ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्होंने सरकार से मांग की कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए, ताकि युवाओं का भरोसा कायम रह सके. कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. प्रदर्शनकारियों ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने और छात्रों के हित में संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया. वही मौके पे कार्यक्रम में केंद्रीय उपाध्यक्ष, एसटी मोर्चा प्रेम मार्डी, केंद्रीय उपाध्यक्ष तरुण महतो, केंद्रीय महासचिव बिंदेश्वर महतो, केंद्रीय सचिव गोपेश महतो, जिला महासचिव गोपाल चन्द्र महतो, नगर अध्यक्ष आदित्यपुर प्रदीप महतो,नगर जिला अध्यक्ष आदित्य महतो सहित जिले भर के झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सदस्य मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: भरनो प्रखंड कार्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित, तीन यूनिट रक्त संग्रहीत

संबंधित सामग्री

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत 

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत 

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को हाईकोर्ट से जमानत मिली है. मामला ACB कांड संख्या 05/2026 से जुड़ा है.

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.