न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: बड़गाईं अंचल के 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में आज 9 सितंबर को सीएम हेमंत सोरेन की क्रिमिनल रिवीजन याचिका पर सुनवाई होगी. बताते चलें PMLA की विशेष कोर्ट से डिस्चार्ज पिटीशन खारिज होने के बाद सीएम हेमंत सोरेन हाई कोर्ट पहुंचे हैं. PMLA की विशेष कोर्ट के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी गयी है.
यह पूरा मामला ECIR/06/2023 से जुड़ा है. मामले में चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है. मामले में सीएम हेमंत सोरेन समेत कुल 17 लोगों को आरोपी बनाया गया है. आज न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की एकलपीठ में सुनवाई होगी.
इसे भी पढ़ें: फिल्म ‘हनुमान अंश’ को झारखंड में टैक्स फ्री करने की मांग, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र