न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: बड़गाईं अंचल के 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में सीएम हेमंत सोरेन की क्रिमिनल एम पी याचिका पर आज बुधवार को सुनवाई होगी. PMLA की विशेष कोर्ट के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी गयी है. मामले में आज न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की एकलपीठ में सुनवाई होगी.
बताते चलें PMLA की विशेष कोर्ट ने ED की चार्जशीट पर संज्ञान लिया है, जिसे सीएम हेमंत सोरेन ने चैलेंज किया है. PMLA कोर्ट ने ED की चार्जशीट पर 4 अप्रैल 2024 को संज्ञान लिया था. यह पूरा मामला ECIR/06/2023 से जुड़ा है. मामले में सीएम हेमंत सोरेन समेत 17 लोगों को आरोपी बनाया गया है.
इसे भी पढ़ें: जमीन घोटाला मामला: आज हाई कोर्ट में CM हेमंत सोरेन की क्रिमिनल रिवीजन याचिका पर सुनवाई