न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क: बाघमारा में भू धंसान का सिलसिला लगातार जारी है. महेशपुर कोलियरी के ओबी डंप इलाके में सोमवार को भू धंसान की घटना हुई. भू धंसान लगभग 50 फीट के दायरे में हुई. हालांकि, घटना में कोई हताहत की सुचना नहीं है. बताया जा रहा है कि आउटसोर्सिंग माइंस डंप में परिसर में यह घटना हुई. फिलहाल ओबी डंपिंग का कार्य बंद है. डंपिंग क्षेत्र के समीप घनी अबादी वाला इलाका है. घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है. ओबी के भार से भू धंसान होने की आशंका जताई जा रही है. मामला बीसीसीएल एरिया-03 के मधुबन कोलियरी अंतर्गत संचालित श्री इंफ़्रा आउटसोर्सिंग कम्पनी के ओबी डंप क्षेत्र का है.
यह भी पढ़ें- गैंगस्टर प्रिंस खान को बड़ा झटका! कोलकाता से दबोचा गया भाई बंटी खान... धनबाद पुलिस ने सड़क पर कराया परेड