न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क: कतरास के छाताबाद में एक बार फिर भू-धंसान हुआ है. भू-धंसान की चपेट में सामुदायिक भवन आया और जमीन में दरार आई. वहीं आसपास के घर भी भू-धंसान की जद में आये. घटना से लोगों में दहशत का माहौल है. इलाके में लगातार हो रहे भू-धंसान से लोगों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है. 7 जुलाई के बाद 7 अगस्त को भी भू-धंसान हुआ था. 7 अगस्त के भू-धंसान की घटना में दर्जनों घर जमींदोज हो गये थे. प्रभावित परिवार ने सामुदायिक भवन और परिसर को अस्थाई आशियाना बनाया था. छाताबाद के लोगों को सुरक्षित आवास में रहने की चिंता बढ़ गई है.
यह भी पढ़ें- 2018 बैच की महिला दारोगा सुमित्रा कच्छप का इलाज के दौरान निधन, हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप