फायरिंग

 पलामू: फोरलेन निर्माण स्थल पर देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, दो मजदूर घायल; राहुल दुबे गैंग का पर्चा बरामद

दो मजदूर घायल बेहतर इलाज के लिए भेजा गया रिम्स

By : Dipali Kumari
 पलामू: फोरलेन निर्माण स्थल पर देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, दो मजदूर घायल; राहुल दुबे गैंग का पर्चा बरामद

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
 पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के रजडेरवा स्थित एनएच 139 फोरलेन निर्माण स्थल पर बेखौफ अपराधियों ने देर रात बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने फ्लाईओवर के पास बने मजदूरों के कैंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें पश्चिम बंगाल के पुरुलिया निवासी दो मजदूर अजय हांसदा और संजय हांसदा गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची में भेज दिया गया.

वहीं इस संदर्भ में  पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने कहा कि घटना सूचना मिलते के साथ वहां घटनास्थल पर  पहुंचे घटना स्थल से चार खाली खोखे और राहुल दुबे गिरोह का पर्चा बरामद हुआ है, जिससे प्रथम दृष्टया मामला रंगदारी का प्रतीत होता है. हालांकि, निर्माण कंपनी ने किसी भी तरह की धमकी मिलने से इनकार किया है. पुलिस अधीक्षक ने कंपनी के अधिकारियों से सभी कर्मचारियों को एक ही स्थान पर कैंप बनाकर रखने की अपील की है ताकि उन्हें पर्याप्त सुरक्षा दी जा सके. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: यात्रीगण कृप्या ध्यान दें: 21 अगस्त को कई ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित, देख लें पूरी डिटेल्स

संबंधित सामग्री

करम समारोह में मंत्री चमरा लिंडा और सांसद सुखदेव भगत ने जगाई सांस्कृतिक चेतना

करम समारोह में मंत्री चमरा लिंडा और सांसद सुखदेव भगत ने जगाई सांस्कृतिक चेतना

करम पूर्व संध्या समारोह में उमड़ा जनसैलाब, संस्कृति और एकता का दिखा अनुपम संगम

चिचाकी स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

चिचाकी स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस ने आसपास के पूरे इलाके की तलाशी ली, लेकिन मृतका के पास से कोई मोबाइल, पहचान पत्र या कागजात बरामद नहीं हुआ

पांकी के ताल पंचायत में खजूरी-अवका मार्ग व पुलिया निर्माण को लेकर महापंचायत, प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी

पांकी के ताल पंचायत में खजूरी-अवका मार्ग व पुलिया निर्माण को लेकर महापंचायत, प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की और पलामू उपायुक्त और क्षेत्रीय विधायक कुशवाहा डॉ. शशी भूषण को लिखित ज्ञापन सौंपा

MMDR को लेकर JMM ने सरकार से जल्द से जल्द विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

MMDR को लेकर JMM ने सरकार से जल्द से जल्द विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

जन भावना का हवाला देकर हाउस से प्रस्ताव पास कर केंद्र को भेजने की अपील की

घाघरा में 21 सितंबर से प्रस्तावित 1500 बॉक्साइट ट्रकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित

घाघरा में 21 सितंबर से प्रस्तावित 1500 बॉक्साइट ट्रकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित

धीरज प्रसाद साहू की पहल पर ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने लिया निर्णय, टाइमिंग व दूरी की समस्या के शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन