मां मनसा पूजा

राजगंज में धूमधाम से मनाई गई मां मनसा पूजा, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना 

पूजा को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला. मां मनसा की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी.

By : Dipali Kumari
राजगंज में धूमधाम से मनाई गई मां मनसा पूजा, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना 

उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत
राजगंज/डेस्क:
राजगंज एवं आसपास के गांवों में मां मनसा पूजा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाई गयी. पूजा को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला. मां मनसा की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी. श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां मनसा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की. पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की चहल-पहल से माहौल भक्तिमय बना हुआ है.

राजगंज के मैरा कुल्ही, कानाटांड़ समेत आसपास के कई गांवों में भी मां मनसा की पूजा धूमधाम से की जा रही है. पूजा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है. श्रद्धालु पूरे श्रद्धाभाव के साथ मां मनसा की आराधना कर रहे हैं.

मान्यता है कि मां मनसा की पूजा करने से परिवार पर देवी की कृपा बनी रहती है और सुख-शांति एवं समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इसी आस्था और विश्वास के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा स्थलों पर पहुंच रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: पूर्व मंत्री बंधू तिर्की ने आदिवासी विधायकों को लिखा पत्र, परिसीमन के खिलाफ 30 अगस्त को मोरहाबादी में महाजुटान रैली

संबंधित सामग्री

पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है! अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस किया जारी

पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है! अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस किया जारी

पूर्व में भी पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के कारण योगेंद्र साव को पार्टी से निष्कासित किया गया था

गांडेय में आंदोलनकारियों की बैठक, 29 को मशाल जुलूस व 30 को झारखंड बंद का निर्णय

गांडेय में आंदोलनकारियों की बैठक, 29 को मशाल जुलूस व 30 को झारखंड बंद का निर्णय

गांडेय प्रखंड के बुधुडीह हटिया मैदान में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक में किया गया ऐलान

घाघरा करम पर्व प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक एकता का पर्व  - चमरा लिंडा

घाघरा करम पर्व प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक एकता का पर्व - चमरा लिंडा

महाविद्यालय के चौमुखी विकास के लिए मंत्री ने की एक करोड़ रुपये सहयोग की घोषणा