अरुण कुमार यादव/न्यूज़11 भारत
गढ़वा/डेस्क: गढ़वा पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गढ़वा जुआबाज पर बड़ी कार्रवाई. पुलिस अधीक्षक गढ़वा को गुप्त सूचना मिली थी की नगर उंटारी थाना क्षेत्र के ठरका गाँव के सुरंगही बांध के पास प्रदीप डोम एवं अन्य साथियों के द्वारा धोखाधडी कर अधिक लाभ कमाने का प्रलोभन देकर बाहर के लोगों को बुलाकर जुआ खेलवाया जा रहा है. पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक गढ़वा के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक श्री बंशीधर नगर एवं मुख्यालय, गढ़वा के नेतृत्व में QRT टीम गठित किया गया. गठित QRT टीम एँव थाना प्रभारी, नगर उंटारी एँव सशस्त्र बल की सहायता से उक्त स्थल पर छापामारी कर जुआ खेलते रंगे हाथ 8 व्यक्तियों को पकड़ा गया तथा अन्य करीब 10-12 लोग अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. उक्त जुआ स्थल से ताश का पत्ता, पैसा, चारपहिया वाहन, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन एंव अन्य समान बरामद किया गया.
इस संबंध में नगर उंटारी थाना कांड संख्या-184/26, धारा-318(4)/112(2)/3(5) BNS & 11 बंगाल सार्वजनिक जुआ अधि० दर्ज किया गया. वहीं जुआ स्थल से 10,49,500 रुपया,4 मोटरसाईकिल वाहन,4 चारपहिया वाहन, 7 एंड्राइड मोबाइल 7, 1 कीपैड मोबाइल,1 काला रंग का बैग 01 पीस,1 दरी, 155 पीस ताश का पत्ता पुलिस ने बरामद किया है.वहीं गिरफ्तार अभियुक्तयों में सुन्दर साह, उम्र- 45 वर्ष पिता श्याम लाल साह, बेलोजी, थाना- बैढन, जिला- सिंगरौली, प्रदीप कुमार विश्वकर्मा, उम्र 36 वर्ष, पिता बिहारी लाल विश्वकर्मा, दसौती, थाना-नावानगर, जिला- सिगरौली, एमपी,समभेर खाँ, उम्र- 53 वर्ष पिता स्व० दिलसेर खाँ त्रिपेश्वर पुर, थाना रामानुज नगर, जिला- सुरजपुर, छत्तीसगढ, बाबुजी शाह, उम्र- 27 बर्ष पिता जिआ लाल साह, सा०- बहेरी कला, थाना- माड़ा, जिला- सिंगरौली, पुष्पेन्द्र वैश्य, उम्र- 37 वर्ष, पिता परमानन्द वैश्य ब्रहपान, थाना- बैठन, जिला- सिंगरौली, मध्य प्रदेश, दिलीप कुमार, उम्र- 36 वर्ष, प्रेम नारायण चण्डोत, थाना- जरिया, जिला- हमीरपुर, उत्तरप्रदेश,रामनरेश, उम्र- 44 वर्ष पिता नेरपथ सिंह पहरा, थाना- जरिया, जिला- हमीरपुर,अखिलेश उपाध्याय, उम्र- 45 वर्ष कृपा शंकर उपाध्याय डाला, थाना- ओबरा, जिला- सोनभद्र, उत्तरप्रदेश. छापेमारी टीम में यशोधरा पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय,गढवा. उपेन्द्र कुमार पु०अ०नि० सह थाना प्रभारी नगर उंटारी. पु०अ०नि० चेतन कुमार सिंह,पु०अ०नि०शशिकांत शुक्ला,QRT टीम एवं सशस्त्र बल शामिल थें.