न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क: जिसके नाम की तूती पूरे कोयलांचल में बोलती थी.. अपराध जगत का वो सबसे बड़ा नाम, जो कभी खौफ का साम्राज्य चलता था, उस कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के गैंग पर धनबाद पुलिस ने बड़ा शिकंजा कसा है. बंगाल पुलिस के सहयोग से धनबाद पुलिस ने प्रिंस खान के भाई बंटी खान को कोलकाता से गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, बंटी खान फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर दुबई भागने की फिराक में था. पर उड़ान भरने से ठीक पहले पुलिस ने उसे धर-दबोचा. पुलिस ने उसके पास से वैध और फर्जी पासपोर्ट और वीजा भी बरामद किया है.
पुलिस ने सड़क पर कराया परेड
बता दें कि बंटी खान पर हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और आपराधिक साजिश रचने जैसे दर्जनों मामले दर्ज हैं. धनबाद पुलिस लम्बे समय से उसकी तलाश कर रही थी. बंटी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए प्रिंस खान के आतंक के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई है. उससे पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं. साथ ही उसके आपराधिक नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी भी मिलने की संभावना है. धनबाद पुलिस ने बंटी खान को कोलकाता से गिरफ्तार करने के बाद धनबाद में सड़क पर परेड करवाया.
यह भी पढ़ें- अवैध बालू की ढुलाई रोकने पहुंचे CO, ट्रैक्टर लेकर भागने की कोशिश... मोबाइल छीनने का भी आरोप