न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या की खबर सामने आई है. एक व्यक्ति की फावड़े से मारकर हत्या की गयी है. मृतक का शव रातू के चिपरा इलाके में एक खेत के किनारे मिला है. मामले में मृतक के भाई पर हत्या का आरोप लगा है. आरोपी भाई घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया है.
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच में जुट गयी है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आरोपी भाई की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.
बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच जमीन और संपत्ति को लेकार विवाद चल रहा था. यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई ने दूसरे भाई की फावड़े से मारकर हत्या कर दी. और खुद मौके से फरार हो गया.