न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची की मेयर रोशनी खलखो ने उपायुक्त को पत्र लिखकर DPS स्कूल से बिरसा चौक जाने वाले मुख्य मार्ग से गरीब परिवारों को हटाने की कार्रवाई पर तत्काल रोक की मांग की है. मेयर ने पत्र में लिखा- सड़क किनारे करीब 40 से 50 वर्षों से गरीब परिवार रह रहे हैं, उन परिवारों को वहां से नहीं हटाया जाए.
उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को खुले आसमान के नीचे रहने की स्थिति है. उन्होंने प्रभावित परिवारों के आवास, पेयजल, शौचालय समेत मूलभूत सुविधाओं का सर्वे कराने की मांग की. इसके साथ ही, वैकल्पिक आवास/पुनर्वास की समुचित व्यवस्था के बाद ही कार्रवाई करने की भी अपील की. मेयर ने उपायुक्त से संवेदनशीलता के साथ तत्काल आवश्यक कार्रवाई की मांग की.
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पूरी दुनिया में धूम, एफिल टावर पर दिखा अद्भुत नजारा, देशभर में बधाइयों का तांता