डीवीसी कामगार संघ

मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया के साथ हुई डीवीसी कामगार संघ के प्रतिनिधियों की बैठक

मजदूरों की समस्याओं से कराया गया अवगत

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया के साथ हुई डीवीसी कामगार संघ के प्रतिनिधियों की बैठक

राजेश कुमार/न्यूज 11 भारत

बोकारो थर्मल बेरमो/डेस्क: डीवीसी कामगार संघ   के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को बोकारो थर्मल प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया के साथ बैठक कर मजदूर समस्याओं से सम्बन्धित तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा. जिसे परियोजना प्रधान ने गंभीरता से लेते हुवे समस्याओं का जल्द समाधान करवाने को ले डीवीसी मुख्यालय कोलकाता के वरीय अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराने की बात कही. 

कामगार संघ के बोकारो थर्मल शाखा सचिव रूपायन मंडल एवं अध्यक्ष कौशलेन्द्र तिवारी ने बताए कि बैठक में जियोफेंसिंग अटेंडेंस सिस्टम को पेरोल से जोड़ने और उसे लागू करने से मजदूरों के बीच उत्पन्न हुई समस्याओं पर चर्चा की गई. बैठक में संघ द्वारा रखी गई मुख्य मांगें में प्रशासनिक भवन  ऑफिस में एक डेडिकेटेड हेल्प डेस्क बनाया जाए ताकि अटेंडेंस से जुड़ी समस्याओं और  अपवादों  का समाधान किया जा सके. खासकर उन कर्मचारियों के लिए जिन्हें कंप्यूटर चलाने का ज्यादा अनुभव नहीं है. इसके अलावे  जरूरत के हिसाब से जियोफेंसिंग अटेंडेंस सिस्टम को कस्टमाइज़ और बेहतर बनाया जाए और बिना किसी देरी के इन सुधारों को लागू किया जाए.

 तीसरी मांगो में जियोफेंसिंग अटेंडेंस सिस्टम को पेरोल से तब तक न जोड़ा जाए जब तक कि यह संबंधित कर्मचारी के एसएपी ड्यूटी कैलेंडर के साथ पूरी तरह सिंक न हो जाए. जिसपर परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया ने बैठक में संघ के प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि इस मामले पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और आगे की जरूरी कार्रवाई के लिए इसे डीवीसी मुख्यालय कोलकाता पहुंचाया जाएगा. बैठक में कौशलेन्द्र तिवारी अध्यक्ष ,जाहिद रूहुल्लाह उपाध्यक्ष, सुनील चौधरी, उपाध्यक्ष, रूपायन मंडल, सचिव, संतोष कुमार सचिव, डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के टिक्कू भुवन संयुक्त सचिव, गंगा यादव, संयुक्त सचिव, सुकेश प्रजापति, कोषाध्यक्ष, संजय कुमार, सहायक सचिव, दीप नारायण महतो, सहायक सचिव सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: मसलिया थाना क्षेत्र के बेलगंजिया गांव स्थित कुएं से महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित सामग्री

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

प्रारंभिक जांच किसी भी हाल में 3 महीने में पूरी होनी चाहिए: हाई कोर्ट 

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

सांसद बिद्युत बरण महतो ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

विधायक आलोक चौरसिया ने राज्यपाल संतोष गंगवार को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने और CBI जांच की मांग की

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके के मामले को लेकर लोहरदगा में एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसियों की गतिविधि देखने को मिली.

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बुलाई बैठक, केशव महतो कमलेश करेंगे अध्यक्षता 

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बुलाई बैठक, केशव महतो कमलेश करेंगे अध्यक्षता 

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बैठक बुलाई है. कांग्रेस भवन में दिन के साढ़े 11 बजे से यह बैठक होगी.