अरुण बरनवाल/न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क: विधायक जयराम महतो समेत चार को जमानत मिल गयी है. बरवाअड्डा थाना 146/26 में एमपी-एमएलए कोर्ट ने जयराम को अग्रिम जमानत प्रदान की. बता दें कि सरकारी काम में बाधा के आरोप में मामला दर्ज हुआ था. विधायक जयराम के अलावा सुशील मंडल, राजकुमार मंडल और महेन्द्र साव को जमानत मिली. अधिवक्ता एस शहनवाज हुसैन ने यह जानकारी दी.
यह भी पढ़ें- बाघमारा में भू धंसान का सिलसिला लगातार जारी, महेशपुर कोलियरी के ओबी डंप इलाके में भू धंसान, लोगों में दहशत