झरिया

झरिया की समस्याओं को लेकर DC से मिलीं विधायक रागिनी सिंह, बिजली-पानी समेत सड़क और स्वास्थ्य का उठाया मुद्दा 

विधायक ने झरिया क्षेत्र की बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य एवं विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर उपायुक्त से विस्तृत वार्ता की और उनके समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा. 

By : Dipali Kumari
झरिया की समस्याओं को लेकर DC से मिलीं विधायक रागिनी सिंह, बिजली-पानी समेत सड़क और स्वास्थ्य का उठाया मुद्दा 

न्यूज़11 भारत 
झरिया/डेस्क:
 झरिया विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कल शनिवार को धनबाद समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में जिला उपायुक्त आदित्य रंजन से मुलाकात की. इस दौरान विधायक ने झरिया क्षेत्र की बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य एवं विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर उपायुक्त से विस्तृत वार्ता की और उनके समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा. 

विधायक ने DMFT मद से झरिया विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कराने की मांग भी रखी. सरकारी विद्यालय परिसर में आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण तथा भागा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का निर्माण शामिल है. साथ ही विधायक ने पेयजल संकट से निपटने के लिए झरिया क्षेत्र में जल टैंकरों की पर्याप्त उपलब्धता का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने संबंधित विभाग से आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने और जनता को नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की. 

विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि झरिया की जनता बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी समस्याओं से लंबे समय से जूझ रही है. जनप्रतिनिधि होने के नाते इन समस्याओं का समाधान कराना मेरी प्राथमिकता है. मैंने आज उपायुक्त महोदय के समक्ष सभी महत्वपूर्ण विषयों को रखा है. उम्मीद है कि जिला प्रशासन इन मामलों में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करेगा, ताकि योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंच सके.

इस  दौरान झरिया विधायक ने बीसीसीएल के मनमाने रवैये  उत्खनन व विस्थापन में अनियमितता को लेकर नाराज़गी जताई. उन्होंने कहा कि झरिया विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर वह लगातार जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों केअधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करती रहेंगी.

संबंधित सामग्री

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत 

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत 

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को हाईकोर्ट से जमानत मिली है. मामला ACB कांड संख्या 05/2026 से जुड़ा है.

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.