एक ही रात हत्या, लूट और चोरी

नशे की लत पूरी करने के लिए एक ही रात हत्या, लूट और चोरी... पुलिस ने किया मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

रांची में एक ही रात हत्याकांड समेत तीन वारदातों का खुलासा, हत्या और लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

By : Ark Sahuliyar
नशे की लत पूरी करने के लिए एक ही रात हत्या, लूट और चोरी... पुलिस ने किया मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने एक ही रात में तीन आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुजीत कुमार गुप्ता और राकेश कुमार यादव के रूप में हुई है. दोनों रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के विद्या नगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले उपेंद्र कुमार मिश्रा के साथ लूटपाट की और इसके बाद चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी. इसके बाद आरोपियों ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र में भी आपराधिक वारदात को अंजाम दिया.

बड़ा तालाब के पास चाकू से गोदकर की गई थी हत्या
26 अगस्त की रात रांची के बड़ा तालाब के सामने उपेंद्र कुमार मिश्रा पर चाकू से हमला किया गया था. गंभीर रूप से घायल उपेंद्र कुमार मिश्रा की मौत हो गई थी. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले. जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों की गतिविधियों से जुड़े अहम सुराग मिले. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों संदिग्धों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

अरगोड़ा में ट्रक ड्राइवर पर भी किया था चाकू से हमला
पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या की वारदात के बाद आरोपियों ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र में भी लूटपाट की कोशिश की. इस दौरान उन्होंने ट्रक ड्राइवर प्रभु यादव पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया. इसके अलावा, आरोपियों पर एक चोरी की वारदात को अंजाम देने का भी आरोप है. यानी एक ही रात में आरोपियों ने हत्या, लूट और चोरी समेत तीन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया था.

नशे की लत पूरी करने के लिए बनाते थे शिकार
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए मोबाइल और अन्य सामान की लूटपाट करते थे. इसी दौरान विरोध करने पर चाकू से हमला करने की वारदात को अंजाम दिया गया.

यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू पर झारखंड सरकार का बड़ा एक्शन! स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने पूरे राज्य को किया अलर्ट, एडवाइजरी जारी

संबंधित सामग्री

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत 

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत 

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को हाईकोर्ट से जमानत मिली है. मामला ACB कांड संख्या 05/2026 से जुड़ा है.

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.