न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के लोअर बाजार थाना पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. पुलिस ने रांची के सदर हॉस्पिटल से मोबाइल चोरी की घटना में शामिल दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. सदर अस्पताल परिसर से इन मोबाइल चोरों को पकड़ा गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहबाज कुरैशी और मो. दिलशान उर्फ ठिल्लू, दोनों रांची निवासी के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से दो चोरी के मोबाइल फोन बरामद किये हैं
यह भी पढ़ें: झासा की जनरल बॉडी मीटिंग में डॉक्टरों ने आंदोलन का किया ऐलान, 5 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन