न्यूज़11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: सिमडेगा सदर थाना की पुलिस ने आज सुबह बालू माफिया द्वारा सदर सीओ को अगवा करने की कोशिश मामले में एक बालू माफिया रूबी कोंगाड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेजा. बता दें कि आज सुबह अवैध बालू परिवहन होता देख सदर सीओ इम्तियाज अहमद पीछा कर बालू लदे दो ट्रैक्टर को रोके थे. इसी दौरान वहां स्कूटी से पहुंचे बालू तस्करों ने सीओ द्वारा पकड़े गए बालू लदे ट्रैक्टर को लेकर भागने लगे. तब सदर सीओ दौड़ कर एक ट्रैक्टर पर चढ़कर उसे रुकवाने का प्रयास करने लगे. लेकिन बालू माफिया सीओ को लेकर ट्रैक्टर भागने लगा.
बालु माफिया की इस हरकत के बाद सीओ जब थाना प्रभारी को फोन करने लगे तो बालू माफिया ने सीओ का फोन भी छिन लिया और गली गलौच करने लगा. लेकिन सीओ और पुलिस प्रशासन की तत्परता से भाग रहे ट्रैक्टर को रोक कर जब्त किया गया. जबकि दूसरा ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घटना के बाद सदर सीओ ने घटना के बाद सदर थाना में रूबी कोंगाड़ी, हर्षित डुंगडुंग, राजेश ग्वाला और नोवेल नामक व्यक्तियों के खिलाफ अवैध बालू परिवहन, सीओ को अगवा करना और मोबाइल छीनने का लिखित शिकायत दर्ज करवाई. मामले की गंभीरता को देखते एसपी सिमडेगा श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर टीम गठित कर कांड के नामजद अभियुक रूबी कोंगाड़ी को छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में प्रेस वार्ता करते हुए सर्किल इंस्पेक्टर ईजी बागे ने बताए कि मामले के अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है.