न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री Hemant Soren के निर्वाचन क्षेत्र साहिबगंज जिले के बरहेट विधानसभा क्षेत्र में झामुमो की बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) सह अंचलाधिकारी एवं CDPO अंशु कुमार पांडेय की मौजूदगी का मामला संज्ञान में आया है.
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राजनीतिक कार्यक्रम में सरकारी पदाधिकारी का शामिल होना गंभीर विषय है. ये अलग बात है कि मुख्यमंत्री का विधायक प्रतिनिधि पत्थर चोर पंकज मिश्रा साहिबगंज जिले में डीसी एसपी से लेकर BDO/CO तक को अपने इशारे पर हांकता है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि सेवा नियमावली का उल्लंघन कर खुलेआम राजनीतिक कार्यकर्ता की व्यवहार करे. और यदि राजनीति का इतना ही शौक है तो नौकरी से इस्तीफा देकर विधिवत रूप से सदस्यता ग्रहण कर राजनीति करें. सत्ता की चाटुकारिता करने वाले ऐसे अधिकारी जनता का भला नहीं कर सकते.
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्य सचिव संज्ञान लें और मामले की उच्चस्तरीय जांच कराएं और दोषी पाए जाने पर उक्त अधिकारी को सेवा से बर्खास्त करें.
मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी के निर्वाचन क्षेत्र साहिबगंज जिले के बरहेट विधानसभा क्षेत्र में झामुमो की बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) सह अंचलाधिकारी एवं CDPO अंशु कुमार पांडेय की मौजूदगी का मामला संज्ञान में आया है।
— Babulal Marandi (@yourBabulal) September 4, 2026
राजनीतिक कार्यक्रम में सरकारी पदाधिकारी का शामिल होना… pic.twitter.com/RWXLM2xRcY
यह भी पढ़ें- 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म... BJP ने की आंदोलन की घोषणा, सभी 24 जिलों में होगा एसपी और डीसी कार्यालय का घेराव