बिजली चोरी

मोहम्मदगंज में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, 90 हजार के जुर्माने के साथ सात पर प्राथमिकी दर्ज

विभाग ने कुल 90 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है. सभी के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
मोहम्मदगंज में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, 90 हजार के जुर्माने के साथ सात पर प्राथमिकी दर्ज

विकास कुमार/संतोष श्रीवास्तव/न्यूज 11भारत 

पलामू/डेस्क: पलामू जिला के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में विद्युत चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. विद्युत अवर प्रमंडल जपला की टीम ने सात लोगों के यहां चोरी पकड़ी. विभाग ने कुल 90 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है. सभी के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. बतादे की विद्युत अवर प्रमंडल जपला की टीम ने मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया. कार्रवाई का नेतृत्व सहायक विद्युत अभियंता राम प्रसाद महतो और कनीय विद्युत अभियंता सुधीर बांडों ने किया. छापेमारी के दौरान मोहम्मदगंज निवासी सुमित्रा देवी, जगदीश राम, किशुनडीह निवासी विनोद प्रसाद चौरसिया और सुमन देवी, माली निवासी बच्चन राम और दरोगा राम तथा कवलपुरा निवासी रमेश पासवान के यहां विद्युत चोरी पकड़ी गई. विभाग की ओर से सभी पर कुल 90 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया. कनीय विद्युत अभियंता सुधीर बांडों ने सभी के खिलाफ मोहम्मदगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई. अभियान में विद्युत कर्मी मंटू मुंडा और रंजय कुमार शामिल रहे. थाना प्रभारी नारायण सोरेन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: आगामी 3 घंटों के अंदर बोकारो, धनबाद जिलों में आकाशीय घटनाओं के साथ मध्यम दर्जे की बारिश की सम्भावना

संबंधित सामग्री

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

विधायक आलोक चौरसिया ने राज्यपाल संतोष गंगवार को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने और CBI जांच की मांग की

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके के मामले को लेकर लोहरदगा में एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसियों की गतिविधि देखने को मिली.

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बुलाई बैठक, केशव महतो कमलेश करेंगे अध्यक्षता 

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बुलाई बैठक, केशव महतो कमलेश करेंगे अध्यक्षता 

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बैठक बुलाई है. कांग्रेस भवन में दिन के साढ़े 11 बजे से यह बैठक होगी.

दिल्ली में यशोभूमि में सेमीकॉनइंडिया 2026 का प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन

दिल्ली में यशोभूमि में सेमीकॉनइंडिया 2026 का प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन

देश को सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में अग्रणी बनाने वाली बड़ी परियोजना का हिस्सा हो सेमीकॉन इंडिया<br/>