न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: मौसम विभाग ने राज्य के दो जिलों बोकारो और धनबाद के लिए मौसमी अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 1 से 3 घंटे के अंदर तेज हवाओं, वज्रपात की घटनाओं के साथ मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. आकाशीय घटनाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिले के लोगों को सतर्क रहने का की अपील की है. मौसम विभाग ने कहा कि खराब मौसम को देखते हुए सुरक्षित स्थान पर ही शरण लें. पेड़ों के नीचे नहीं रहें. बिजली के खम्भों से दूर रहें. मौसम विभाग ने विशेष कर किसानों से कहा कि खराब मौसम को देखते हुए खेतों में न जाएं और स्थिति के सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.
यह भी पढ़ें: यात्रिगण कृपया ध्यान दें! 20897 हावड़ा-रांची वन्दे भारत एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ समय बदला, जरूर चेक करें टाइम