राम प्रसाद घोष

नेपाल त्रासदी में लापता राम प्रसाद घोष के परिजनों ने केंद्रीय मंत्री संजय सेठ से की मुलाकात 

मंत्री संजय सेठ ने एंबेसी और उससे जुड़े तमाम अधिकारियों से बातचीत कर लापता राम प्रसाद घोष की जानकारी जुटाने का आश्वासन दिया.

By : Dipali Kumari
नेपाल त्रासदी में लापता राम प्रसाद घोष के परिजनों ने केंद्रीय मंत्री संजय सेठ से की मुलाकात 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
राजधानी रांची के कोकर के रहने वाले राम प्रसाद घोष नेपाल त्रासदी में लापता हो गए हैं. उनके परिजन लगातार परेशान हैं और मदद की गुहार लगा रहे हैं. इसी बीच परिजनों ने आज रविवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मुलाकात की. मंत्री संजय सेठ ने एंबेसी और उससे जुड़े तमाम अधिकारियों से बातचीत कर लापता राम प्रसाद घोष की जानकारी जुटाने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और उनकी ओर से हर संभव मदद किया जाएगा. 

बताते चलें रामप्रसाद घोष नेपाल में एक ऑस्ट्रेलियाई कंपनी में कार्यरत थे. चार माह पूर्व अप्रैल के महीने में ही वह काम करने के लिए नेपाल गए थे. रामप्रसाद के परिजनों ने बताया कि 25 अगस्त, मंगलवार की रात आखिरी बार उनसे फोन पर बातचीत हुई थी. इस भयावह प्राकृतिक आपदा के बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है. ना ही उनकी कोई खोज खबर मिल रही है. राम प्रसाद की तलाश में उनके भैया और भाभी नेपाल गए है.

इसे भी पढ़ें: रांची में आज आदिवासी महाजुटान रैली, कई प्रमुख सड़कों पर गाड़ियों की नो-एंट्री; रूट भी डायवर्ट
 
संबंधित सामग्री

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत 

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत 

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को हाईकोर्ट से जमानत मिली है. मामला ACB कांड संख्या 05/2026 से जुड़ा है.

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.