वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत
बरही/डेस्क: बरही प्रखंड कार्यालय में मतदाता सूची ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद दावा-आपत्ति प्रक्रिया को लेकर बीडीओ जयपाल महतो और सीओ चंद्रशेखर कुणाल ने पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की.
दावा आपत्ति के दौरान तैयारियों की समीक्षा की. बीडीओ ने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूट गए योग्य नागरिकों का नाम जल्द से जल्द मतदाता सूची में जोड़ा जाए. नए मतदाता अथवा वैसे योग्य नागरिक, जिनका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं. फॉर्म-6 नए मतदाता के रूप में नाम दर्ज कराने के लिए, फॉर्म-7 मतदाता सूची से नाम हटाने अथवा निरस्त करने के लिए तथा फॉर्म-8 मतदाता विवरण में संशोधन या सुधार के लिए भरा जा सकता है.
बीडीओ ने बताया कि ऐसे सभी भारतीय नागरिक, जिनकी आयु 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, वे ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से फॉर्म-6 अवश्य भरें. आवेदन स्वीकृत होने के बाद मतदाता पहचान पत्र पंजीकृत डाक से आवेदन में दर्ज पते पर भेजा जाएगा.उन्होंने संबंधित कर्मियों को दावा-आपत्ति की प्रक्रिया के दौरान प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निष्पादन करने तथा पात्र लोगों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए आवश्यक निर्देश दिया.
यह भी पढ़ें: झीमरी-सांखा नदी अंडरपास के सामने पेड़ से लटका मिला सड़ा-गला शव, मृतक की हुई पहचान