न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में एक मरीज़ की मौत पर हंगामा हो गया. मरीज की मृत्यु के बाद आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टर के साथ की मारपीटकी. सर्जरी वार्ड में मरीज की मौत हुई थी. डॉक्टरों के साथ मारपीट के बाद स्थिति और बिगड़ गयी, क्योंकि मारपीट के बाद छात्रों में आक्रोश भड़क गया. इतना ही नहीं, डॉक्टरों ने भी सर्जरी वार्ड में काम ठप कर दिया. जानकारी मिलने के बाद मौके पर बरियातू थाना पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास चल रहा है.
यह भी पढ़ें: झारखंड के शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनी को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मौन रहकर दी श्रद्धांजलि*