न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: महिला किसान खुशहाल योजना को लेकर आज गुरुवार को राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के साथ कई NGO प्रतिनिधि और किसान भी शामिल हुए.
कार्यशाला में योजना को राज्य की भौगोलिक परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए धरातल पर उतारने और बेहतर तरीके से क्रियान्वित करने की जरूरत पर जोर दिया गया. कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य में अधिकतर किसान पारंपरिक कृषि से जुड़े हुए हैं, जबकि प्रगतिशील किसानों की संख्या कम है.
योजना के तहत IFS मॉडल के माध्यम से किसानों को 7 लाख रुपये तक की राशि उपलब्ध कराई जाएगी, जिस पर सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाएगी. किसानों का चयन किस प्रक्रिया के तहत किया जाए, इसे लेकर कार्यशाला में किसानों से भी राय ली गई.
कार्यशाला में यह बात भी सामने आई कि बड़ी संख्या में महिला किसानों के पास खेती के लिए अपनी जमीन नहीं है. कई महिला किसान लीज पर जमीन लेकर खेती कर रही हैं.
इसे भी पढ़ें: पलामू टाइगर रिजर्व में अफसरों की नियुक्ति मामले में झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई