महिला दारोगा का निधन

2018 बैच की महिला दारोगा सुमित्रा कच्छप का इलाज के दौरान निधन, हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप 

2018 बैच की महिला दारोगा सुमित्रा कच्छप का इलाज के दौरान निधन हो गया. डिलीवरी के दौरान उनकी मौत हो गयी.

By : Ark Sahuliyar
2018 बैच की महिला दारोगा सुमित्रा कच्छप का इलाज के दौरान निधन, हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
2018 बैच की महिला दारोगा सुमित्रा कच्छप का इलाज के दौरान निधन हो गया. डिलीवरी के दौरान उनकी मौत हो गयी. परिजनों और झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप लगाया और अस्पताल पर कार्रवाई की मांग की मांग की है. अंतिम संस्कार के बाद परिजन मामले पर कार्रवाई करेंगे. बता दें कि महिला दारोगा सुमित्रा कच्छप की गिरिडीह जिला बल में पोस्टिंग थी. वह हाई कोर्ट में कोर्ट नोडल पदाधिकारी थीं. डिलीवरी के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी थी. जिसके बाद उन्हें रांची के तुपुदाना इलाके में स्थित राजेंद्र नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था. राजेंद्र नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है. महिला दारोगा के निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर है. अधिकारियों और सहकर्मियों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है. 

यह भी पढ़ें- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

प्रारंभिक जांच किसी भी हाल में 3 महीने में पूरी होनी चाहिए: हाई कोर्ट 

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

सांसद बिद्युत बरण महतो ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

विधायक आलोक चौरसिया ने राज्यपाल संतोष गंगवार को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने और CBI जांच की मांग की

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार के नवादा में रजौली थाना क्षेत्र से हुए अपहरण कांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। 

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके के मामले को लेकर लोहरदगा में एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसियों की गतिविधि देखने को मिली.