राजेश कुमार/न्यूज 11 भारत
बोकारो थर्मल बेरमो/डेस्क: विस्थापित एवं स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी सोमवार को डीवीसी मुख्यालय कोलकाता में चेयरमैन राजेश पांडेय से मुलाकात किए. साथ ही बैठक कर विस्थापित एवं स्थानीय समस्याओं को जल्द समाधान करने की मांग किया. बैठक में बोकारो थर्मल एवं चंद्रपुरा में नया पावर प्लांट लगाने सहित कोनार डैम में सोलर पावर प्लांट की स्थापना जल्द स्थापना करने को लेकर अगले अक्टूबर महीने में डीवीसी चेयरमैन एवं गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी केंद्रीय ऊर्जा मंत्री हरदीप पुरी से मिलेंगे.
इसकी जानकारी सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने बोकारो थर्मल में देते हुए बताए कि विस्थापितों को पैप कार्ड जल्द ही विस्थापितों डीसीसी के द्वारा बना कर सौंपा जाएगा, विस्थापितों को हस्तांतरित जमीन का म्यूटेशन भी जल्द करवाया जाएगा साथ ही डीवीसी पेंशनर के लिए जल्द नहीं कमिटी बनाने पर भी सहमति बनी है . इस अवसर पर डीवीसी मेम्बर सेक्रेटरी एसके पांडा, डीवीसी ऑल वेली विस्थापित समन्वय संघर्ष समिति केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश्वर मण्डल, युवा मोर्चा अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव, दीपक महतो सहित डीवीसी अन्य कई अधिकारी उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: कृष्ण-रुक्मिणी विवाह की झांकी ने मोहा मन, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु