एकल अभियान

शिक्षा, सामाजिक जागरूकता के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में एकल अभियान के प्रयास को राज्यापाल ने सराहा

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आईआईटी-आईएसएम, धनबाद में आयोजित एकल अभियान में हुए शामिल

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
शिक्षा, सामाजिक जागरूकता के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में एकल अभियान के प्रयास को राज्यापाल ने सराहा

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज आईआईटी (आईएसएम), धनबाद में आयोजित एकल अभियान के आचार्य एवं व्यास सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा, संस्कार एवं सामाजिक जागरूकता के माध्यम से समाज के दूर-दराज क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन लाने में एकल अभियान की महत्वपूर्ण भूमिका है. 

राज्यपाल ने कहा कि हर्ष का विषय है कि एकल विद्यालय अभियान की यात्रा का प्रारंभ धनबाद की धरती से हुआ. स्वर्गीय मदनलाल अग्रवाल द्वारा ग्रामीण एवं वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा की ज्योति जलाने का जो प्रयास प्रारंभ किया गया था, वह आज एक व्यापक अभियान का रूप ले चुका है. उन्होंने कहा कि यह यात्रा इस बात का उदाहरण है कि समर्पण, निरंतर प्रयास एवं समाज के सहयोग से एक संकल्प व्यापक सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बन सकता है. उन्होंने कहा कि एकल अभियान का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से आरोग्य, विकास, जागरण एवं संस्कार को भी समाज तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है. दूर-दराज के गाँवों में शिक्षा एवं जागरूकता के प्रसार से बच्चों के भविष्य के साथ-साथ परिवारों और पूरे समुदाय में आत्मविश्वास एवं विकास की नई संभावनाएँ उत्पन्न होती हैं.

राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार एवं जीवन-मूल्यों का होना भी आवश्यक है. ज्ञान व्यक्ति को सक्षम बनाता है, जबकि संस्कार उसे सही दिशा प्रदान करते हैं. एकल श्रीहरि संस्कार शिक्षा के माध्यम से हरिकथा, सत्संग, परिवार मंगल तथा विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के द्वारा लोगों को अपनी संस्कृति, परंपराओं एवं जीवन-मूल्यों से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में कथा के माध्यम से ज्ञान, अनुभव एवं जीवन-मूल्यों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुँचाने की समृद्ध परंपरा रही है. एक अच्छा कथाकार केवल कथा का वाचन नहीं करता, बल्कि अपने विचारों एवं प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा भी देता है. इस दृष्टि से गाँव-गाँव जाकर हरिकथा, सत्संग एवं सामाजिक चेतना का प्रसार करने वाले व्यास कथाकारों का योगदान महत्वपूर्ण है.

राज्यपाल ने कहा कि झारखण्ड की समृद्ध जनजातीय परंपरा, लोक संस्कृति एवं सामुदायिक जीवन इसकी विशिष्ट पहचान हैं. प्रकृति के प्रति सम्मान, सामूहिकता एवं सामाजिक सहभागिता यहाँ की जीवन-पद्धति के महत्वपूर्ण अंग रहे हैं. आधुनिक विकास के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं जीवन-मूल्यों का संरक्षण करना हम सभी का दायित्व है. उन्होंने कहा कि समाज का समग्र विकास केवल सरकारों के प्रयासों से संभव नहीं है. इसमें सामाजिक संस्थाओं, संगठनों एवं नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है.

यह भी पढ़ें: रांची के सदर हॉस्पिटल से मोबाइल चोरी की घटना में शामिल दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

करम समारोह में मंत्री चमरा लिंडा और सांसद सुखदेव भगत ने जगाई सांस्कृतिक चेतना

करम समारोह में मंत्री चमरा लिंडा और सांसद सुखदेव भगत ने जगाई सांस्कृतिक चेतना

करम पूर्व संध्या समारोह में उमड़ा जनसैलाब, संस्कृति और एकता का दिखा अनुपम संगम

चिचाकी स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

चिचाकी स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस ने आसपास के पूरे इलाके की तलाशी ली, लेकिन मृतका के पास से कोई मोबाइल, पहचान पत्र या कागजात बरामद नहीं हुआ

पांकी के ताल पंचायत में खजूरी-अवका मार्ग व पुलिया निर्माण को लेकर महापंचायत, प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी

पांकी के ताल पंचायत में खजूरी-अवका मार्ग व पुलिया निर्माण को लेकर महापंचायत, प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की और पलामू उपायुक्त और क्षेत्रीय विधायक कुशवाहा डॉ. शशी भूषण को लिखित ज्ञापन सौंपा

MMDR को लेकर JMM ने सरकार से जल्द से जल्द विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

MMDR को लेकर JMM ने सरकार से जल्द से जल्द विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

जन भावना का हवाला देकर हाउस से प्रस्ताव पास कर केंद्र को भेजने की अपील की

घाघरा में 21 सितंबर से प्रस्तावित 1500 बॉक्साइट ट्रकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित

घाघरा में 21 सितंबर से प्रस्तावित 1500 बॉक्साइट ट्रकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित

धीरज प्रसाद साहू की पहल पर ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने लिया निर्णय, टाइमिंग व दूरी की समस्या के शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन