न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में चोरी की घटना सामने आई है. चोरों ने न्यूरो सर्जरी ICU और स्त्री एवं प्रसूति विभाग के लेबर रूम में लगे AC का कॉपर पाइप काटकर चुरा लिया है. दोनों विभागों में लगे AC से करीब 5 लाख रुपये के कॉपर पाइप चोरी होने का अनुमान है. अस्पताल परिसर में जगह-जगह कई CCTV कैमरे लगे हैं, साथ ही सुरक्षा गार्ड भी तैनात हैं. इसके बावजूद हुई इस चोरी ने अस्पताल के सुरक्षा-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
इधर AC का कॉपर पाइप कटने की वजह से दोनों ही जगहों पर AC भी बंद हो गया है, जिससे मरीजों को काफी परेशानी हो रही है.
इसे भी पढ़ें: 14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते की जमानत याचिका पर आज फैसला