वारदात

बगोदर में बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने उड़ाए ढाई लाख के जेवरात, पुलिस मौके पर पहुंची, शुरू की जांच

वापस आने पर बक्से में रखे हुए जेवरात गायब मिले

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बगोदर में बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने उड़ाए ढाई लाख के जेवरात, पुलिस मौके पर पहुंची, शुरू की जांच

न्यूज11  भारत

बगोदर/डेस्क: बगोदर थाना क्षेत्र के पोखरिया पंचायत के पोचरी गांव में रविवार को दिनदहाड़े बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना हुई. चोर घर में रखे करीब ढाई लाख रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए. बताया गया कि पोचरी निवासी बसंती देवी, पति बलदेव महतो, घर में ताला लगाकर मवेशी चराने गई थीं. करीब 11 बजे वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है. अंदर जाने पर बक्से में रखे जेवरात गायब मिले.

चोरी गए सामान में करीब 19 ग्राम का सोने का चेन, सोने का लॉकेट, तीन जोड़ी पायल समेत अन्य आभूषण शामिल हैं. इनकी अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है.

घटना की सूचना मुखिया प्रदीप महतो ने पुलिस को दी. सूचना के बाद बगोदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: कुकडु के SIR मामले को लेकर अंचल अधिकारी अभय द्विवेदी ने रखा अपना पक्ष

संबंधित सामग्री

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत 

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत 

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को हाईकोर्ट से जमानत मिली है. मामला ACB कांड संख्या 05/2026 से जुड़ा है.

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.