आदिवासी महोत्सव 2026

आदिवासी महोत्सव 2026: मुख्य सचिव वंदना दादेल ने मोराबादी मैदान में तैयारियों का किया निरीक्षण

मुख्य सचिव वंदना दादेल ने मोराबादी मैदान में आयोजित होने वाले आदिवासी महोत्सव 2026 की तैयारियों का निरीक्षण किया.

By : Dipali Kumari
आदिवासी महोत्सव 2026: मुख्य सचिव वंदना दादेल ने मोराबादी मैदान में तैयारियों का किया निरीक्षण

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने मोराबादी मैदान में आयोजित होने वाले आदिवासी महोत्सव 2026 की तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान उन्होंने आयोजन स्थल पर चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्पष्ट कहा कि सभी तैयारियां समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं.

इस दौरान उन्होंने वंदना दादेल ने सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं आगंतुकों की सुविधा से जुड़े सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि महोत्सव में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा आयोजन राज्य की सांस्कृतिक गरिमा के अनुरूप भव्य और सुव्यवस्थित हो.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंच निर्माण, स्टॉल व्यवस्था, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का भी जायजा लिया. उन्होंने संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर देते हुए कहा कि सभी एजेंसियां मिलकर कार्य करें ताकि आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके.

इस अवसर पर कल्याण आयुक्त श्री कुलदीप चौधरी, विशेष सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग श्री राजीव लोचन बक्शी, उपायुक्त रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री, TRI निदेशक श्री आलोक एस कच्छप, नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा सहित कई विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: सोनम वांगचुंग से बातचीत के बाद देवेंद्र महतो ने पानी पी कर तोड़ा अनशन, जारी रहेगा भूख हड़ताल

संबंधित सामग्री

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत 

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत 

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को हाईकोर्ट से जमानत मिली है. मामला ACB कांड संख्या 05/2026 से जुड़ा है.

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.