रंजय सिंह हत्याकांड

धनबाद के चर्चित रंजय सिंह हत्याकांड में 9 साल बाद आज फैसला, अदालत के निर्णय पर टिकी नजरें

लंबे समय से चल रहे इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 23 गवाहों को अदालत के समक्ष पेश किया गया.

By : Dipali Kumari
धनबाद के चर्चित रंजय सिंह हत्याकांड में 9 साल बाद आज फैसला, अदालत के निर्णय पर टिकी नजरें

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क:
बहुचर्चित राजीव रंजन उर्फ रंजय सिंह हत्याकांड में 9 सालों बाद आज 5 सितंबर को फैसला सुनाया जाएगा. एमपी-एमएलए विशेष न्यायालय में मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है. लंबे समय से चल रहे इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 23 गवाहों को अदालत के समक्ष पेश किया गया. गवाहों के बयान, पुलिस जांच और मामले से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर चली सुनवाई के बाद अब सभी की निगाहें अदालत के निर्णय पर टिकी हैं. 

2017 में हुई थी हत्या

रंजय सिंह की हत्या 29 जनवरी 2017 को सरायढेला थाना क्षेत्र के चाणक्य नगर मोड़ के पास गोली मारकर की गई थी. घटना के वक्त रंजय सिंह अपने सहयोगी राजा यादव के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे. इसी दौरान हमलावरों ने उन पर गोली चला दी. हमले में रंजव सिंह की मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद राजा यादव किसी तरह बच गए.
बताते चलें यह मामला धनबाद के उन चर्चित हत्याकांडों में शामिल रहा है, जिसने जिले के राजनीतिक और आपराधिक घटनाक्रम को लंबे समय तक प्रभावित किया.

इसे भी पढ़ें: केरल में भीषण सड़क हादसा, कार और लॉरी की टक्कर में 8 लोगों की मौत

संबंधित सामग्री

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत 

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत 

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को हाईकोर्ट से जमानत मिली है. मामला ACB कांड संख्या 05/2026 से जुड़ा है.

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.