वायरल फीवर

गुमला जिले के डुमरी में वायरल फीवर का प्रकोप, कस्तूरबा विद्यालय की लगभग 70-80 छात्राएं बीमार

टेंपो से छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया गया, चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया वायरल फीवर

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गुमला जिले के डुमरी में वायरल फीवर का प्रकोप, कस्तूरबा विद्यालय की लगभग 70-80 छात्राएं बीमार

नंदकिशोर कुमार 

डुमरी/डेस्क: गुमला जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, डुमरी की लगभग 70-80 छात्राएं इन दिनों वायरल फीवर की चपेट में आ गई हैं. एक साथ बड़ी संख्या में छात्राओं के बीमार पड़ने से विद्यालय परिसर में चिंता का माहौल बना हुआ है. मंगलवार को बीमार छात्राओं को टेंपो के माध्यम से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डुमरी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की.

सीएचसी डुमरी में छात्राओं की अचानक भीड़ पहुंचने से अस्पताल परिसर में भी हलचल बढ़ गई. छात्राओं में बुखार समेत वायरल संक्रमण से जुड़े लक्षण पाए जाने की बात सामने आई है. चिकित्सकों की निगरानी में छात्राओं की जांच और उपचार किया गया.

इस संबंध में चिकित्सक प्रभारी डॉ. अलबेल केरकेट्टा ने बताया कि अस्पताल पहुंची छात्राओं की जांच के बाद प्रथम दृष्टया सभी वायरल फीवर से पीड़ित पाई गई हैं. उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव और संक्रमण के कारण वायरल फीवर के मामले बढ़ सकते हैं. छात्राओं को पर्याप्त आराम, स्वच्छ पानी और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार दवा लेने की जरूरत है.

इधर, आवासीय विद्यालय में एक साथ बड़ी संख्या में छात्राओं के बीमार पड़ने से अभिभावकों में भी चिंता देखी जा रही है. अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन से छात्राओं के स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी रखने तथा विद्यालय परिसर में साफ-सफाई और स्वास्थ्य सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है.

बताया जा रहा है कि आवासीय विद्यालय में छात्राएं एक साथ रहती और पढ़ाई करती हैं. ऐसे में संक्रमण फैलने की आशंका को देखते हुए बीमार छात्राओं पर विशेष निगरानी रखना जरूरी है. स्वास्थ्य विभाग और विद्यालय प्रबंधन की ओर से समय रहते आवश्यक सावधानी बरती जाती है तो संक्रमण को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: अवैध शराब के निर्माण-बिक्री के विरुद्ध उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 70 लीटर महुआ चुलाई शराब, 15.60 लीटर बीयर बरामद

संबंधित सामग्री

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

प्रारंभिक जांच किसी भी हाल में 3 महीने में पूरी होनी चाहिए: हाई कोर्ट 

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

सांसद बिद्युत बरण महतो ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

विधायक आलोक चौरसिया ने राज्यपाल संतोष गंगवार को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने और CBI जांच की मांग की

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके के मामले को लेकर लोहरदगा में एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसियों की गतिविधि देखने को मिली.

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बुलाई बैठक, केशव महतो कमलेश करेंगे अध्यक्षता 

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बुलाई बैठक, केशव महतो कमलेश करेंगे अध्यक्षता 

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बैठक बुलाई है. कांग्रेस भवन में दिन के साढ़े 11 बजे से यह बैठक होगी.