विशेष गहन पुनरीक्षण

गांडेय में मतदाता सूची विवाद ने पकड़ा तूल, दो बीएलए टू को जेल भेजने की मांग पर थाना पहुंचे झामुमो समर्थक

जांच के बाद यदि आरोप सही पाए गए तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी -एसडीपीओ<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गांडेय में मतदाता सूची विवाद ने पकड़ा तूल, दो बीएलए टू को जेल भेजने की मांग पर थाना पहुंचे झामुमो समर्थक

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: गांडेय अंचल के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बुधुडीह पंचायत अंतर्गत सूजना गांव में एसआईआर के प्रपत्र-7 भरने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब तूल पकड़ने लगा है. सोमवार को ग्रामीणों ने करीब 50 मतदाताओं के नाम कथित तौर पर बिना जानकारी दिए प्रपत्र-7 में नाम दर्ज किए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था. मामला बूथ संख्या 303 से जुड़ा है. ग्रामीणों का आरोप है कि पर्चियों पर मतदाताओं के नाम, मतदाता क्रमांक और बीएलओ के हस्ताक्षर अंकित हैं.

आक्रोशित ग्रामीणों ने बीएलए-2 मधु दत्ता और दिलचंद पंडित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था. हालांकि देर रात पुलिस ने दोनों को थाना परिसर से छोड़ दिया. इसके बाद मामला और गरमा गया.

मंगलवार को झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जिला सचिव महालाल सोरेन, फरदीन इम्तियाज समेत दर्जनों झामुमो समर्थक अहिल्यापुर थाना पहुंचे और दोनों बीएलए को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग करने लगे.

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ जीत वाहन उरांव, इंस्पेक्टर कमलेश पासवान और गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह भी थाना पहुंचे. झामुमो समर्थकों के समक्ष एसडीपीओ ने मामले की जांच के लिए एक सप्ताह का समय मांगा. उन्होंने कहा कि जांच के बाद यदि आरोप सही पाए गए तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

वहीं बीडीओ निशात अंजुम और सीओ ओम प्रकाश बड़ाईक की मौजूदगी में प्रशासनिक स्तर पर भी मामले का सत्यापन शुरू किया गया है. अब जांच रिपोर्ट पर सभी की निगाहें टिकी हैं.

यह भी पढ़ें: चतरा में एसीबी का बड़ा एक्शन: जमीन म्यूटेशन के नाम पर 15 हजार घूस लेते राजस्व कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार, मचा हड़कंप

संबंधित सामग्री

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत 

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत 

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को हाईकोर्ट से जमानत मिली है. मामला ACB कांड संख्या 05/2026 से जुड़ा है.

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.