न्यूज़11 भारत
घाघरा/डेस्क: घाघरा साइंस कॉलेज, बगोदर में मंगलवार को छात्रों के लिए वित्तीय साक्षरता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) बगोदर शाखा के प्रबंधक प्रवीण कुमार पाठक मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए.
उन्होंने छात्रों को बचत, निवेश, बीमा और वित्तीय अनुशासन के महत्व की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शुरुआत से ही अपनी आय और खर्च का सही प्रबंधन सीखना चाहिए. छोटी बचत और सही निवेश भविष्य में आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मदद करता है.
प्रवीण कुमार पाठक ने छात्रों को आपातकालीन फंड बनाने, सुरक्षित निवेश करने और फर्जी निवेश योजनाओं से सावधान रहने की जानकारी भी दी. साथ ही, लाइफ इंश्योरेंस के जरिए भविष्य के वित्तीय जोखिमों से बचाव के बारे में सरल भाषा में समझाया.छात्रों ने वित्तीय प्रबंधन से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने जवाब दिया.
कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुबीर कुमार खवास ने धन्यवाद ज्ञापन किया. उन्होंने छात्रों से कार्यक्रम में मिली जानकारी को अपने जीवन में अपनाने की अपील की. मौके पर कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: विधायक जयराम महतो के समर्थन में उतरे बाबूलाल मरांडी, बोले- बदतमीजी करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई क्यों नहीं