Hardoi Bjp News

जन्माष्टमी बोनांजा: अवध की ’टीम-अवधेश’ में हरदोई के चार चेहरों को अहम दायित्व

भाजपा अवध क्षेत्र की नई टीम में हरदोई के चार चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं। अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य पीके वर्मा को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व

By : विकास जैन
जन्माष्टमी बोनांजा: अवध की ’टीम-अवधेश’ में हरदोई के चार चेहरों को अहम दायित्व

जन्माष्टमी बोनांजा: अवध की ’टीम-अवधेश’ में हरदोई के चार चेहरों को अहम दायित्व

बृजेश ’कबीर’, हरदोई: भाजपा अवध क्षेत्र की नई टीम में हरदोई के चार चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं। अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य पीके वर्मा को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व मिला हैं। वह पूर्व क्षेत्रीय मंत्री रह चुके हैं। क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री डॉ. विमल सिंह को क्षेत्रीय महामंत्री की अहम जिम्मेदारी मिली है। हरियावां ब्लॉक के शाहपुर बिनौरा गांव के विमल हरदोई भाजपा जिलाध्यक्ष पद की रेस में रहे थे और अब उन्हें जन्माष्टमी बोनांजा मिला है। उन्नाव के जिलाध्यक्ष रहे अवधेश कटियार को भी क्षेत्रीय महामंत्री का दायित्व मिला है। वे मूल निवासी जनपद के मल्लावां ब्लॉक के गंज जलालाबाद के हैं।

पब्लिक से खारिज पूजा की संगठन में लम्बी छलांग

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (महिला मोर्चा) पूजा मिश्रा को क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है। वह वर्ष 2017 में माधौगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुकी हैं, पर मुकाबले में कहीं नहीं ठहरी थीं। उन्हें कुल जमा 178 मत मिले थे और कुल सात उम्मीदवारों में वह 5वें पायदान पर थीं। इसके बाद इन्होंने कार्यक्षेत्र लखनऊ बना लिया और मुख्य संगठन में जगह बनाने का प्रयास करती रहीं।

आशू-सौरभ थे ’अवध’ की निजामत की रेस में, अब टीम अवधेश ने डाला ’उधेड़बुन’ में

अवध क्षेत्र अध्यक्ष पद पर बिलग्राम-मल्लावां विधायक एवं युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष सिंह आशू की नियुक्ति लगभग तय मानी जा रही थी, तो निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र नीरज भी सीधे मुकाबले में थे। लेकिन, अवधेश द्विवेदी की वाइल्ड कार्ड एंट्री ने दोनों के मंसूबे ध्वस्त कर दिए थे। नई टीम में दोनों की कोई जगह नहीं बनीं। अलबत्ता, आशू के निर्वाचन क्षेत्र के मूल निवासी अवधेश कटियार और सौरभ के क्षेत्र शाहाबाद से सटे ब्लॉक हरियावां के मूल निवासी विमल सिंह का बतौर महामंत्री समायोजन हुआ है। हालांकि, आशीष सिंह आशू नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. विमल सिंह के लखनऊ विश्वविद्यालय में सीनियर और छात्रावास में 2000-2004 तक के सहवासी रहे हैं। आशू और सौरभ के भविष्य पर नए सांगठनिक समीकरणों का असर देखने की बात होगी।

पूजा हारकर भी पा गईं हैसियत, संदीप ’गुबार’ देखते रहे

लौट चलते हैं 2017 के निकाय चुनाव में। इस नगर पंचायत सीट को पार्टी के खाते में दर्ज कराने की जितनी जिम्मेदारी पूजा मिश्रा की थी, उतनी ही थी चुनाव प्रभारी/तत्कालीन युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप सिंह की, लेकिन नतीजा जो रहा, उसका जिक्र हो चुका है। इसके बाद पूजा पलायन कर लखनऊ पहुंच गईं। इधर, 2022 के निकाय चुनाव में संगठन ने कमान फिर संदीप सिंह को दी, जो अब भाजपा जिला उपाध्यक्ष हो चुके थे, पर परिणाम विपरीत ही रहा, पार्टी प्रत्याशी उमेश वैश्य (1,545 मत) तीसरे पायदान पर रहे। दशक भर बाद पूजा ने संगठन की अहम इकाई में मंत्री पद जुगाड़ लिया और संदीप जिले की टीम में चाहकर भी महामंत्री नहीं बन सके, अलबत्ता उपाध्यक्ष की पोजीशन बनाए रखी।

संबंधित सामग्री

राधा अष्टमी: वंशीनगर के गजानन पांडाल में लाड़ली-जू का गुणगान, बप्पा को लगा ’56’ भोग

राधा अष्टमी: वंशीनगर के गजानन पांडाल में लाड़ली-जू का गुणगान, बप्पा को लगा ’56’ भोग

गजानन सेवा समिति (वंशीनगर) के छठे दिन का आयोजन राधा अष्टमी और सम्मान के रंग में रंगी रही। वृंदावन धाम से आए मुकुल द्विवेदी ने देर रात तक राधारानी के भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर किया।

Sep 19, 2026
Hardoi Tiliya Murder: चाचा-भतीजी के रिश्ते से आगे निकाह-ए-उल्फ़त …शक ने उसी भरोसे का 'रेत दिया गला'

Hardoi Tiliya Murder: चाचा-भतीजी के रिश्ते से आगे निकाह-ए-उल्फ़त …शक ने उसी भरोसे का 'रेत दिया गला'

करीब 12 साल पहले दोनों के बीच रिश्ता चाचा-भतीजी का था। फिर इश्क हुआ तो रिश्ते की सामाजिक सीमाएं पीछे छूट गईं और दोनों ने निकाह कर लिया।

Sep 16, 2026
Hardoi Dadhi Utsav: दधि उत्सव में ‘डिंपल यादव जीत गईं’...और हार गई रेहरियामऊ की शांति

Hardoi Dadhi Utsav: दधि उत्सव में ‘डिंपल यादव जीत गईं’...और हार गई रेहरियामऊ की शांति

अतरौली थाना क्षेत्र के रेहरियामऊ में दधि उत्सव में बज रहे एक राजनीतिक महिमामंडन गीत ने कार्यक्रम का रंग ही बदल दिया।

Sep 14, 2026
Hardoi Bjp Politics: 'योगी' से भेंट के बाद गोपामऊ विधायक ने साधा तीन जयकारों में 2027 का समीकरण

Hardoi Bjp Politics: 'योगी' से भेंट के बाद गोपामऊ विधायक ने साधा तीन जयकारों में 2027 का समीकरण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हाल ही में मुलाकात कर मदारी पासी के जन्मोत्सव के कार्यक्रम का निमंत्रण देने के बाद गोपामऊ के भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने...

Sep 09, 2026
Hardoi TRAI Drive Test: हरदोई में जिओ के सामने वोडाफोन-आइडिया पस्त

Hardoi TRAI Drive Test: हरदोई में जिओ के सामने वोडाफोन-आइडिया पस्त

मोबाइल स्क्रीन पर 5-जी का निशान है, लेकिन इंटरनेट की रफ्तार को लेकर शिकायतें कायम हैं। ट्राई की फरवरी में हुई स्वतंत्र जांच भी हरदोई-शाहजहांपुर में वीआई के डेटा नेटवर्क की कमजोर तस्वीर पेश करती है।

Sep 06, 2026