Hardoi Tiliya Murder

Hardoi Tiliya Murder: चाचा-भतीजी के रिश्ते से आगे निकाह-ए-उल्फ़त …शक ने उसी भरोसे का 'रेत दिया गला'

करीब 12 साल पहले दोनों के बीच रिश्ता चाचा-भतीजी का था। फिर इश्क हुआ तो रिश्ते की सामाजिक सीमाएं पीछे छूट गईं और दोनों ने निकाह कर लिया।

By : विकास जैन
Hardoi Tiliya Murder: चाचा-भतीजी के रिश्ते से आगे निकाह-ए-उल्फ़त …शक ने उसी भरोसे का 'रेत दिया गला'

Hardoi Crime: चाचा-भतीजी के रिश्ते से आगे निकाह-ए-उल्फ़त …शक ने उसी भरोसे का 'रेत दिया गला'

बृजेश कबीर, हरदोई: करीब 12 साल पहले दोनों के बीच रिश्ता चाचा-भतीजी का था। फिर इश्क हुआ तो रिश्ते की सामाजिक सीमाएं पीछे छूट गईं और दोनों ने निकाह कर लिया। साथ जीने-मरने का वादा करने वाला यह रिश्ता बुधवार तड़के हरदोई के इस्लामनगर टिलिया में खून से सन गया। आरोप है, बीवी नगमा (30) के गैरमर्द से संबंध के संदेह में परवेज ने उसका चाकू से गला इस बेदर्दी से रेत दिया कि सर धड़ से अलग हो गया। नगमा की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद परवेज ने बहन जुबीना को फोन कर कहा, उसने नगमा का गला काट दिया है। आरोपी सिटी पुलिस की हिरासत में है।

नगमा और परवेज मूल रूप से वैटगंज के रहने वाले थे। उनकी कोई संतान नहीं थी। पारिवारिक विवाद और संपत्ति से जुड़े मामले में पुराना मकान बेचने के बाद दोनों कोई डेढ़ महीने से टिलिया में महताब के मकान में किराये पर रह रहे थे। परवेज कार चलाता था। पुलिस के अनुसार, उसे नगमा के नाजिम नाम के व्यक्ति से संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

तख्त पर लेटी थी नगमा, तभी टूट पड़ा

बुधवार तड़के नगमा कमरे में तख्त पर लेटी थी। इसी दौरान परवेज ने चाकू से उसका गला काट दिया। उसने सर धड़ से अलग कर दिया। पड़ोस के कमरे में परवेज की छोटी बहन जुबीना पति गुलफाम के साथ सो रही थी। कमरे का दरवाजा बंद होने और पंखा चलने से उन्हें घटना की भनक नहीं लगी। करीब तीन बजे परवेज ने जुबीना को फोन कर वारदात की जानकारी दी। परिजन पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सिटी कोतवाल संजय त्यागी के मुताबिक आरोपी में है। हत्या की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

संबंधित सामग्री

राधा अष्टमी: वंशीनगर के गजानन पांडाल में लाड़ली-जू का गुणगान, बप्पा को लगा ’56’ भोग

राधा अष्टमी: वंशीनगर के गजानन पांडाल में लाड़ली-जू का गुणगान, बप्पा को लगा ’56’ भोग

गजानन सेवा समिति (वंशीनगर) के छठे दिन का आयोजन राधा अष्टमी और सम्मान के रंग में रंगी रही। वृंदावन धाम से आए मुकुल द्विवेदी ने देर रात तक राधारानी के भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर किया।

Sep 19, 2026
Hardoi Dadhi Utsav: दधि उत्सव में ‘डिंपल यादव जीत गईं’...और हार गई रेहरियामऊ की शांति

Hardoi Dadhi Utsav: दधि उत्सव में ‘डिंपल यादव जीत गईं’...और हार गई रेहरियामऊ की शांति

अतरौली थाना क्षेत्र के रेहरियामऊ में दधि उत्सव में बज रहे एक राजनीतिक महिमामंडन गीत ने कार्यक्रम का रंग ही बदल दिया।

Sep 14, 2026
Hardoi Bjp Politics: 'योगी' से भेंट के बाद गोपामऊ विधायक ने साधा तीन जयकारों में 2027 का समीकरण

Hardoi Bjp Politics: 'योगी' से भेंट के बाद गोपामऊ विधायक ने साधा तीन जयकारों में 2027 का समीकरण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हाल ही में मुलाकात कर मदारी पासी के जन्मोत्सव के कार्यक्रम का निमंत्रण देने के बाद गोपामऊ के भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने...

Sep 09, 2026
Hardoi TRAI Drive Test: हरदोई में जिओ के सामने वोडाफोन-आइडिया पस्त

Hardoi TRAI Drive Test: हरदोई में जिओ के सामने वोडाफोन-आइडिया पस्त

मोबाइल स्क्रीन पर 5-जी का निशान है, लेकिन इंटरनेट की रफ्तार को लेकर शिकायतें कायम हैं। ट्राई की फरवरी में हुई स्वतंत्र जांच भी हरदोई-शाहजहांपुर में वीआई के डेटा नेटवर्क की कमजोर तस्वीर पेश करती है।

Sep 06, 2026
Hardoi Inside Story:  कोयले के कारोबार से निकली राह, जीवन के ताप ने तराशकर गढ़ा ‘हीरा’

Hardoi Inside Story: कोयले के कारोबार से निकली राह, जीवन के ताप ने तराशकर गढ़ा ‘हीरा’

राजनीति में प्रायः व्यक्ति की पहचान उसके पद से होती है। लेकिन कुछ यात्राएं ऐसी होती हैं, जिनका आरम्भ पद से नहीं, परिस्थितियों से होता है। प्रदीप कुमार ‘पीके वर्मा’ की राजनीतिक यात्रा को समझने के...

Sep 05, 2026