Radha Ashtami Hardoi

राधा अष्टमी: वंशीनगर के गजानन पांडाल में लाड़ली-जू का गुणगान, बप्पा को लगा ’56’ भोग

गजानन सेवा समिति (वंशीनगर) के छठे दिन का आयोजन राधा अष्टमी और सम्मान के रंग में रंगी रही। वृंदावन धाम से आए मुकुल द्विवेदी ने देर रात तक राधारानी के भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर किया।

By : विकास जैन
राधा अष्टमी: वंशीनगर के गजानन पांडाल में लाड़ली-जू का गुणगान, बप्पा को लगा ’56’ भोग

राधा अष्टमी: वंशीनगर के गजानन पांडाल में लाड़ली-जू का गुणगान, बप्पा को लगा ’56’ भोग

बृजेश कबीर, हरदोई: गजानन सेवा समिति (वंशीनगर) के छठे दिन का आयोजन राधा अष्टमी और सम्मान के रंग में रंगी रही। वृंदावन धाम से आए मुकुल द्विवेदी ने देर रात तक राधारानी के भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। दिन में हवन और भंडारा हुआ तो शाम को भगवान गणेश को छप्पन भोग अर्पित किया गया। मुकुल ने करुणा भरी नजर से निहारो लाडली, तुझे देख के दिल भरता ही नहीं, बैठी रहूं यमुना पर आस लगाए, कोई श्याम सुंदर से कह दो, झूला धीरे से झुलाओ सुकुमारी और मेरे रसना से राधा-राधा नाम निकले सहित कई भजन प्रस्तुत किए। 

दिवंगत अरुणेश वाजपेयी, डॉ. जेके वर्मा, रमेश चंद्र पाठक, अनाहिता द्विवेदी को स्मृति सम्मान

शुक्रवार रात्रि 8:30 बजे नित्य आरती में सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कामिनी अग्रवाल बप्पा के समक्ष विनयवत हुए। चिकित्सा क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. जेके वर्मा को दिवंगत डॉ. आलोक सिंह स्मृति सम्मान मिला। दिवंगत अरुणेश बाजपेई को समाजसेवा के क्षेत्र में स्व. आलोक श्रीवास्तव स्मृति सम्मान पुत्र सुयश और बहू कंचन बाजपेई ने ग्रहण किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में रमेश चंद्र पाठक को स्मृतिशेष केके अवस्थी अवार्ड प्रदान किया गया। तीनों सम्मान विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने दिए। इस दौरान अविनाश मिश्रा, डॉ. रजनीश त्रिपाठी, विकास सिंह, दीपांशु सोमवंशी, श्रेय मिश्रा, अभिलाष गुप्ता, अगस्त्य द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

केतन की स्मृति में भावुक हुए मुकेश-कामिनी

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दंपत्ति मुकेश अग्रवाल और कामिनी अग्रवाल के स्मृतिशेष पुत्र केतन की स्मृति में दिए जाने वाले पुरस्कार की घोषणा के दौरान पुत्र की स्मृतियों का उल्लेख करते हुए दोनों भावुक हो गए। नृत्य के क्षेत्र में प्रतिभा दिखाने वाली अनाहिता द्विवेदी को केतन स्मृति अवार्ड प्रदान किया गया। शनिवार को सिनेमा रोड पर भंडारा हुआ। शाम को विघ्नहर्ता को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान और प्रिय खाद्य सामग्री से सजे छप्पन भोग अर्पित किए गए। कार्यक्रम संचालन पंकज अवस्थी और कुलदीप द्विवेदी ने किया।

आज गणपति लौटेंगे अपने गांव

समिति अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी ने बताया, रविवार को भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद बावन नहर में प्रतिमा विसर्जन होगा। श्रद्धालु भगवान गणेश से अगले वर्ष फिर शीघ्र आने का आग्रह करेंगे। उन्होंने आयोजन में सहभागी सभी सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

एक नजर में सम्मान

चिकित्सा: डॉ. जेके वर्मा- आलोक सिंह स्मृति सम्मान
समाजसेवा: अरुणेश बाजपेई- आलोक श्रीवास्तव स्मृति सम्मान
पत्रकारिता: रमेश चंद्र पाठक- केके अवस्थी अवार्ड
नृत्य: अनाहिता द्विवेदी- केतन स्मृति अवार्ड

संबंधित सामग्री

Hardoi Tiliya Murder: चाचा-भतीजी के रिश्ते से आगे निकाह-ए-उल्फ़त …शक ने उसी भरोसे का 'रेत दिया गला'

Hardoi Tiliya Murder: चाचा-भतीजी के रिश्ते से आगे निकाह-ए-उल्फ़त …शक ने उसी भरोसे का 'रेत दिया गला'

करीब 12 साल पहले दोनों के बीच रिश्ता चाचा-भतीजी का था। फिर इश्क हुआ तो रिश्ते की सामाजिक सीमाएं पीछे छूट गईं और दोनों ने निकाह कर लिया।

Sep 16, 2026
Hardoi Dadhi Utsav: दधि उत्सव में ‘डिंपल यादव जीत गईं’...और हार गई रेहरियामऊ की शांति

Hardoi Dadhi Utsav: दधि उत्सव में ‘डिंपल यादव जीत गईं’...और हार गई रेहरियामऊ की शांति

अतरौली थाना क्षेत्र के रेहरियामऊ में दधि उत्सव में बज रहे एक राजनीतिक महिमामंडन गीत ने कार्यक्रम का रंग ही बदल दिया।

Sep 14, 2026
Hardoi Bjp Politics: 'योगी' से भेंट के बाद गोपामऊ विधायक ने साधा तीन जयकारों में 2027 का समीकरण

Hardoi Bjp Politics: 'योगी' से भेंट के बाद गोपामऊ विधायक ने साधा तीन जयकारों में 2027 का समीकरण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हाल ही में मुलाकात कर मदारी पासी के जन्मोत्सव के कार्यक्रम का निमंत्रण देने के बाद गोपामऊ के भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने...

Sep 09, 2026
Hardoi TRAI Drive Test: हरदोई में जिओ के सामने वोडाफोन-आइडिया पस्त

Hardoi TRAI Drive Test: हरदोई में जिओ के सामने वोडाफोन-आइडिया पस्त

मोबाइल स्क्रीन पर 5-जी का निशान है, लेकिन इंटरनेट की रफ्तार को लेकर शिकायतें कायम हैं। ट्राई की फरवरी में हुई स्वतंत्र जांच भी हरदोई-शाहजहांपुर में वीआई के डेटा नेटवर्क की कमजोर तस्वीर पेश करती है।

Sep 06, 2026
Hardoi Inside Story:  कोयले के कारोबार से निकली राह, जीवन के ताप ने तराशकर गढ़ा ‘हीरा’

Hardoi Inside Story: कोयले के कारोबार से निकली राह, जीवन के ताप ने तराशकर गढ़ा ‘हीरा’

राजनीति में प्रायः व्यक्ति की पहचान उसके पद से होती है। लेकिन कुछ यात्राएं ऐसी होती हैं, जिनका आरम्भ पद से नहीं, परिस्थितियों से होता है। प्रदीप कुमार ‘पीके वर्मा’ की राजनीतिक यात्रा को समझने के...

Sep 05, 2026